नितिन की हत्या के मामले में 50 हजार के इनामी आरोपी नीरज उर्फ चोटाला को सोनीपत जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस
BOL PANIPAT : 03 दिसम्बर 2022, पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते सीआईए थ्री की टीम काबड़ी रोड अर्जुन नगर कॉलोनी निवासी नितिन की गोली मारकर हत्या के मामले में वांछित अपराधी नीरज उर्फ चोटाला निवासी गांव कामी सोनीपत को सोनीपत जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। पुलिस टीम ने आरोपी नीरज उर्फ चोटाला को मंगलवार को माननीय न्यायालय में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। वारदात में शामिल इसके साथी आरोपी निखिल उर्फ टिंकू निवासी काबड़ी, अजीत उर्फ अजय व आकाश उर्फ अक्कु निवासी रोहद झज्जर, राहुल निवासी भूरी सोनीपत व समुंद्र निवासी मांडौठी झज्जर को वर्ष 2019 में वारदात के कुछ दिन बाद ही गिरफ्तार करके कब्जे से वारदात में प्रयोग की चार देसी पिस्तौल व 10 जिंदा कारतूस बरामद कर पांचो आरोपियों को पहले की जेल भेजा जा चुका है।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया की पांचों आरोपियों से पूछताछ में खुलाशा हुआ था कि आरोपी निखिल की दिसम्बर 2018 में नितिन के साथ फेसबुक पर गाली गलोच हुई थी। इसकी रंजिश रखते हुए सभी ने साथी आरोपी नीरज उर्फ चोटाला के साथ मिलकर जनवरी 2019 में काबड़ी रोड पर धर्म काटे के पास नितिन की गोलियां मारकर हत्या कर मौके से फरार हो गए थे।
इंस्पेक्टर अंकित ने बताया की उनकी टीम मामले में वांछित अपराधी नीरज उर्फ चोटाला को पकड़ने के लिए लगातार उसके संभावित ठिकानों पर दबिस दे रही थी। आरोपी पुलिस पकड़ से बचने के लिए ठिकाने बदल कर छुपकर रह रहा था। आरोपी पर उक्त मामलें में हरियाणा पुलिस की और से 50 हजार रूपए का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी नीरज उर्फ चोटाला व उसके कई साथियों को करीब 20 दिन पहले सोनीपत पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पूछताछ करने के लिए आरोपी नीरज उर्फ चोटाला को सोनीपत जेल से प्रोडक्शन वारंट पर हासिल कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने साथी आरोपी निखिल, अजीत, आकाश, राहुल व समुंद्र के साथ मिलकर नितिन की गोली मारकर हत्या की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
हरियाणा ,उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर छुपकर काटी फरारी
इंस्पेक्टर अंकित ने बताया की आरोपी से पूछताछ में खुलाशा हुआ की उसने पुलिस पकड़ से बचने के लिए गुरूग्राम, सोनीपत, फतेहाबाद, हरिद्वारा, ऋषिकेश व मनाली में विभिन्न स्थानों पर छुपकर फरारी काटी। आरोपी नीरज उर्फ चोटाला का अपराधिक रिकार्ड रहा है। आरोपी के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास व लूट की वारदातों के पानीपत, सोनीपत व दादरी में 5 मुकदमें दर्ज है। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयोग की एक देसी पिस्तौल बरामद कर रिमांड अवधी पूरी होने पर पुलिस टीम ने शनिवार को आरोपी नीरज उर्फ चोटाला को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
वारदात में प्रयोग की क्रेटा कार मुरथल में जीटी रोड पर हवेली के पास से गन प्वाइंट पर छीनी थी
नितिन की हत्या से करीब एक सप्ताह पहले आरोपी नीरज, अजीत व आकाश ने सोनीपत मुरथल में जीटी रोड पर हवेली के पास गन प्वाइंट पर क्रेटा कार छिनी। वारदात बारे सोनीपत के थाना मुरथल में मुकदमा दर्ज है। 17 जनवरी 2019 को तीनों आरोपी कार में सवार होकर पानीपत पहुंचे और साथी आरोपी राहुल व निखिल से मिले। आरोपी नीरज उर्फ चोटाला ने काबड़ी रोड पर देर रात फोन से विडियों काल कर नितिन को रोड पर बुलाया। नितिन जैसे ही सड़क पर आया सभी आरोपियों ने गोलियां मारकर नितिन की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। वारदात के 4 दिन बाद सभी आरोपी उसी कार में सवार होकर रात के समय दादरी जिला के गांव इमलोटा के पास से गुजर रहे थे तो कार मंदिर के पास मिटटी में घस गई। आरोपी पकड़े जाने के डर से कार को वही छोड़कर फरार हो गए थे।
हत्या की वारदात बारे थाना मॉडल टाउन में मुकदमा दर्ज है
थाना माडल टाउन में अर्जुन नगर कॉलोनी निवासी राजरानी पत्नी हरमेंद्र ने जनवरी 2019 में शिकायत देकर बताया था कि उसके 20 वर्षीय बेटे नितिन की कुछ दिन पहले टिंकू, मीता, विटटू निवासी काबड़ी के साथ किसी बात को लेकर कहासूनी हो गई थी। नितिन को घर पर आकर धमकी देते थे। 17 जनवरी की रात नितिन व उसका दोस्त अंकुश घर पर थे। रात करीब 12 बजे नीरज उर्फ चोटाला नाम का लड़का नितिन को घर से बुलाकर बाहर ले गया। रोड़ पर एक सफेद रंग की गाड़ी में कुछ अन्य युवक बैठे थे। जिन्होंने नितिन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। दोस्त अंकुश नितिन के पिछे पिछे गया था जिसने भाग कर अपनी जांन बचाई। नीरज उर्फ चोटाला अपने साथियों के साथ मिलकर नितिन की हत्या कर गाड़ी में बैठकर हथियार सहित मौके से फरार हो गया। राजरानी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या की विभिन्न धाराओं के तहत थाना माडल टाउन में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments