एक्टिवा चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी काबू,चोरीशुदा एक्टिवा बरामद
BOL PANIPAT :20 मार्च 2022, एक्टिवा चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी काबू,चोरीशुदा एक्टिवा बरामद सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार देर साय सीआईए-वन पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना पर दंबिस देकर चोरी की एक्टिवा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान दिलशाद पुत्र शमशाद निवासी मुजफ्फरनगर यूपी हाल बिचपड़ी पानीपत के रूप में हुई। इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया शनिवार की देर साय सीआईए-वन पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान जीटी रोड पर टोल प्लाजा के पास मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली की सैक्टर 13/17 में वृदा एन्कलेव के पास एक्टिवा सवार संदिग्ध किस्म का एक युवक किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर आरोपित युवक को काबू कर गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने उक्त एक्टिवा करीब दो सप्ताह पहले गीता मंदिर रोड से चोरी करने बारे स्वीकारा।
एक्टिवा चोरी की उक्त वारदात बारे थाना शहर में हरीश पुत्र जयदयाल निवासी सैक्टर 12 पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। हरीश ने 7 मार्च को थाना शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि गीता मंदिर रोड पर उसकी प्लाइवुड की दुकान है। उसने दुकान के बाहर एक्टिवा खड़ी की थी। बाद दोपहर करीब 2.30 बजे उसने देखा तो एक्टिवा वहा पर नही मिली। अज्ञात चोर उसकी एक्टिवा को चोरी करके ले गए। थाना शहर पुलिस ने हरीश की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ एक्टिवा चोरी का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।
इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया गिरफ्तार आरोपी दिलशाद के कब्जे से चोरी की उक्त एक्टिवा बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी दिलशाद को आज माननीय न्यायालय में पेश किया वहा से आरोपी को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments