केंटर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ़्तार.
BOL PANIPAT : 21 अप्रैल 2022, केंटर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ़्तार. सीआईए-टू पुलिस ने केंटर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को पसीना रोड़ से काबू किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान सोमबीर पुत्र रामपाल निवासी भाली रोहतक के रूप में हुई।
सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया मंगलवार को सीआईए-टू पुलिस की टीम को गुप्त सूचना मिली की पसीना रोड पर संदिग्ध किस्म का एक युवक किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर आरोपी युवक को काबू कर गहनता से पुछताछ की तो आरोपी ने अपनी पहचान सोमबीर पुत्र रामपाल निवासी भाली रोहतक के रूप में बताते हुए अपने साथी सुनील निवासी बनियानी, गौरव निवासी हरसरू गुरूग्राम व शहजाद निवासी तैमुरपुर रोहतक के साथ मिलकर 21/22 मार्च की रात गांव पलड़ी अड्डे से एक आयशर केंटर चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। केंटर चोरी की उक्त वारदात बारे थाना इसराना में सुनील पुत्र ऋषिपाल निवासी पलड़ी की शिकायत पर मुकदमा है।
इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया गिरफ्तार आरोपी सोमबीर से पुलिस पुछताछ में खुलाशा हुआ वारदात में शामिल रहे आरोपी सुनील ने केंटर को बेचकर सभी में पैसे बाटते हुए सोमबीर को 25 हजार रूपए दिए थे। आरोपी सोमबीर ने 10 हजार रूपए खाने पीने में खर्च कर दिए, बचे 15 हजार रूपए पुलिस टीम ने आरोपी सोमबीर के कब्जे से बरामद कर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से आरोपी सोमबीर को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
आरोपी सुनील, गौरव व शहजाद चोरी के अन्य मामलें मे पानीपत जेल में बंद है जल्द ही तीनो आरोपियों को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर मामले में शामिल जांच कर गहनता से पुछताछ की जाएगी।
केंटर चोरी की उक्त वारदात बारे थाना इसराना में सुनील पुत्र ऋषिपाल निवासी पलड़ी की शिकायत पर मुकदमा है :
सुनील ने थाना इसराना पुलिस को दी शिकायत में बताया था उसने 17 मार्च को गांव के अडडे पर अपने आयशर केंटर को खड़ा किया था। 22 मार्च की सुबह देखा तो केंटर नही मिला। अज्ञात चोर रात के समय केंटर को चोरी कर ले गए। सुनील की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ इसराना थाना में आईपीसी की धारा 379 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments