Sunday, April 19, 2026
Newspaper and Magzine


गंभीर चोट मारने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार. वारदात में प्रयुक्त एक सरिया बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 23, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 23 मई 2024, सीआईए थ्री पुलिस टीम ने इमाम साहिब मोहल्ला में बच्चों की कहासुनी को लेकर हुए झगड़े में गंभीर चोट मारने मामले में तीन आरोपियों को बुधवार देर शाम गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान हनीफ, सुहेल व फैसल उर्फ राज निवासी इमाम साहिब मोहल्ला के रूप में हुई।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक सरिया बरामद कर पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को वीरवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में इमाम साहिब मोहल्ला निवासी जीशान पुत्र इकरार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 31 मार्च को उसके नाबालिग भतीजे केफ 11 का पड़ोसी आहिल के साथ झगड़ा हो गया था। उसके पिता इकरार ने दोनों बच्चों को अलग कर समझा दिया था। रात करीब 9 बजे राजा पुत्र हनीफ, टीटू, हनीफ, सरफराज, पेना, शौकिन, सादाब अपने साथ दो तीन अन्य लड़को को साथ लेकर आए और गली में खड़े होकर गाली गलौच करते हुए परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगे। भाई जावेद ने घर के बाहर आकर बच्चों का झगड़ा होने की बात कही। आरोपियों ने तभी जावेद के उपर रॉड से हमला कर दिया। उसकी मां, भाई सारूख, भाभी मंतसा व अंजुमन बचाव करने के लिए आए तो आरोपियों ने उनको भी लाठी डंडों से चोट मारी। गंभीर चोट मारकर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। जीशान की शिकायत पर थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments