Friday, June 5, 2026
Newspaper and Magzine


जुआ खेलते 3 युवक गिरफ्तार. दाव पर लगी 50600 रूपये की नगदी बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 14, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 14 मई 2024, सीआईए वन पुलिस टीम ने शास्त्री कॉलोनी में जुआ खेल रहे 3 युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से जुआ खेलने में प्रयुक्त एक जोड़ी ताश के पत्ते व दाव पर लगी 50600 रूपये की नगदी बरामद हुई।

सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि उनकी टीम सोमवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गोहाना रोड पर फ्लाई ओवर पुल के नीचे मौजूद थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली की शास्त्री कॉलोनी में रेलवे लाइन के नजदीक 3 युवक ताश के पत्तों पर पैसे दाव पर लगाकर जुआ खेल रहे है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर जुआ खेल रहे 3 युवकों को काबू कर उनके कब्जे से एक जोड़ी ताश के पत्ते व दाव पर लगी 50600 रूपये की नगदी बरामद की। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान अनिल निवासी जगजीवन राम कॉलोनी, सत्यवान निवासी बुड़श्याम व सुमित निवासी खादी कॉलोनी के रूप में हुई।

सब इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने बरामद ताश के पत्ते व दाव पर लगी 50600 रूपये की नगदी कब्जा पुलिस ने लेकर आरोपियों के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में गेम्बलिग एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

Comments