नशा सप्लायर को राजस्थान से गिरफ्तार कर लाई सीआईए वन पुलिस टीम.
BOL PANIPAT : 4 फरवरी 2024, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए सीआईए वन पुलिस टीम नशा तस्कर की निशानदेही पर राजस्थान के झालावाड़ा के भवानी मंडी से नशा सप्लायर को गिरफ्तार कर लाई।
सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम ने बीते बुधवार को गांव राणा माजरा में सरकारी स्कूल के पास नशा तस्कर आरोपी इश्तिकार उर्फ आजाद निवासी राणा माजरा को 14 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया था की वह नशा करने का आदी है। आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ था कि उसने गांव के आसपास के क्षेत्र में नशा तस्करी कर शॉर्टकट तरिके से मोटे पैसे कमाने व अपनी नशे की लत पूरी करने के लिए कुछ दिन पहले राजस्थान के झालावाड़ा के भवानी मंडी के अमजद खान उर्फ बंटी से 20 ग्राम स्मैक कम कीमत पर खरीदी थी। उसने 6 ग्राम स्मैक नशा करने में खर्च कर दी और बची स्मैक को बेचने के लिए ग्राहक की फिराक में घूम रहा था तभी पुलिस ने उसे चरस सहित गिरफ्तार कर लिया।
इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि आरोपी इश्तिकार उर्फ आजाद के खिलाफ थाना सनौली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने वीरवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया था।
रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी इश्तिकार की निशानदेही पर शनिवार को राजस्थान के झालावाड़ा के भवानी मंडी में दबिश देकर नशा सप्लायर आरोपी अमजद खान उर्फ बंटी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया की उसने स्मैक बेचकर हासिल की नगदी खाने पीने में खर्च कर दी।
इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को रविवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments