वेल्डिंग की दुकान के ताले तोड़कर नगदी व अन्य सामान चोरी करने वाला आरोपी काबू . चोरीशुदा 5000 रूपए व 8 किलो कॉपर वायर बरामद।
BOL PANIPAT : 11 फरवरी 2022 ,वेल्डिंग की दुकान के ताले तोड़कर नगदी व अन्य सामान चोरी करने वाला आरोपी काबू, चोरीशुदा 5000 रूपए व 8 किलो कॉपर वायर बरामद।
पुलिस पुछताछ में आरोपी से खुलाशा हुआ की कुछ समय पहले उसको नशे की लत लग गई, लत पूरी करने के लिए पैसो की जरूरत पड़ी तो उसने चोरी की वारदात को अंजाम देना शुरू कर दिया।
सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया वीरवार को गश्त के दौरान सीआईए-टू पुलिस की एक टीम असंध रोड पर मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली की सौदापुर अड्डे पर संदिग्ध किस्म का एक युवक किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस दे आरोपित युवक को काबू कर गहनता से पुछताछ की तो आरोपित ने 13/14 जनवरी की रात गांव में अड्डे पर वेल्डिंग व चिकन की दुकान का ताला तोड़कर दुकान से करीब साढे 24 हजार रूपए, एक ग्राइंडर व करीब 100 मीटर बिजली की तार चोरी करने की वारदात को अजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपी की पहचान ओमप्रकाश पुत्र बीरूराम निवासी सौदापुर के रूप में हुई।
चोरी की उक्त वारदात बारे थाना पुराना औधोगिक में सुरेश पुत्र फुलाराम निवासी सौदापुर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। सुरेश ने थाना पुराना औधोगिक पुलिस को दी शिकायत में बताया था की उसकी गांव में अड्डे पर वेल्डिंग व चिकन की दुकान है। 13 जनवरी को वह काम से दिल्ली गया था। रात के समय अज्ञात चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर अलमारी से साढे 24 हजार रूपए, एक ग्राइंडर व करीब 100 मीटर बिजली की तार व अन्य सामान चोरी करके ले गए।
इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया चोरीशुदा उक्त बिजली की तार को आरोपी ओमप्रकाश ने जलाकर तार निकाल लिया वही चोरीशुदा पैसो में से काफी पैसे खाने पीने में खर्च कर दिए। आरोपी नशा करने का आदी है। पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से बची 5 हजार की नगदी व 8 किलो कॉपर की तार बरामद कर आरोपी ओमप्रकाश को आज माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments