घर में घूसकर जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 27 जून 2023, पानीपत, खलीला प्रहलादपुर गांव में घर में घूसकर ईट और लाठी डंडों से जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपी कुलदीप पुत्र ताराचंद निवासी खलीला प्रहलादपुर को थाना समालखा पुलिस ने सोमवार शाम को गांव से गिरफ्तार किया।
थाना समालखा प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील ने बताया कि पूछताछ में आरोपी कुलदीप ने पत्नी व मामले में नामजद साथी आरोपियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त सीमेंट की इंटरलॉकिंग ईट बरामद कर पुलिस टीम ने पूछताछ के बाद मंगलवार को आरोपी कुलदीप को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया। मामले में नामजद अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
थाना समालखा प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील ने बताया कि थाना समालखा में सुमित पुत्र महासिंह निवासी खलीला प्रहलादपुर ने शिकायत देकर बताया था कि 21 मई की रात करीब 11 बजे गांव निवासी मनोज पुत्र जयकरण शराब पीकर उनके दरवाजे पर ईट मारने के साथ ही धक्के मारने लगा। दरवाजा ना खुलने पर आरोपी गाली गलौच करने लगा और जान से मारने की धमकी देकर वहा से चला गया। ओमरसाद उनके खेत में काम करता है। 22 मई की शाम ओमरशाद अपनी पत्नी के साथ शिव मंदिर के सामने खरबूजे बेच रहा था। तभी आरोपी मनोज अपने साथी कुलदीप के साथ शराब पीकर वहा पहुंचा और दोनों आरोपी ओमरशाद व उसकी पत्नी से 450 रूपए छीनकर ले गए। इस बारे उसने थाना समालखा में शिकायत दिलवाई थी। देर शाम वह अपने पिता व भाई अमित के साथ घर पर था। शिकायत बारे पता चलते ही देर रात करीब 10:15 बजे आरोपी मनोज व उसकी पत्नी और कुलदीप व उसकी पत्नी व इनके तीन चार अन्य साथी आरोपी लाठी, डंडों से लैस होकर जबरदस्ती उनके घर में घूस गए और जान से मारने की धमकी देते हुए उन तीनों पर ईट व लाठी डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। भाई अमित सिर में ईट लगने पर जमीन पर गिर गया। उसने अपने पिता के साथ बचाव का शौर किया तो लोगों को इक्कठा होते देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। भाई अमित को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया है जिसको गंभीर चोट लगी हुई है। सुमित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ थाना समालखा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments