सिवाह बस अड्डा के नजदीक युवक से मारपीट कर लूटपाट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार.एक्टिवा व बुलेट बाइक बरामद.
BOL PANIPAT : 25 फरवरी 2025, सीआईए वन पुलिस टीम ने पंजाब से दिल्ली जा रहे युवक से सिवाह बस अड्डा के नजदीक मारपीट कर लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को चौटाला रोड पर पावर हाउस के सामन खेत में बने कोठड़े के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान संदीप उर्फ लाला व पारूल निवासी सिवाह व रवि निवासी जागसी सोनीपत हाल सिवाह के रूप में हुई।
सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि उनकी टीम को सोमवार देर शाम गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली की चौटाला रोड पर पावर हाउस के सामने खेत में बने कोठड़े के पास संदिग्ध किस्म के तीन युवक बैठे है । साथ में बुलेट बाइक व एक्टिवा खड़ी है। पुलिस टीम ने तुरंत मौक पर दबिश देकर तीनों युवकों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान संदीप उर्फ लाला पुत्र राजेंद्र, पारूल पुत्र महाबीर निवासी सिवाह व रवि पुत्र जगफुल निवासी जागसी हाल सिवाह के रूप में बताई।
गहनता से पूछताछ करने पर तीनों आरोपियों ने 18 फरवरी की शाम बुलेट व एक्टिवा पर सवार होकर सिवाह बस अड्डा के नजदीक एक युवक से मारपीट कर मोबाइब व पावर बैंक लूटने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। लूट की उक्त वारदात बारे थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में पंजाब के लुधियाना के हर गोविंद नगर निवासी सुमित की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया उन्होंने लूटा गया मोबाइल फोन तोड़कर फैक दिया था। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयक्त बुलेट बाइक, एक्टिवा व लूटा गया पावर बैंक बरामद कर मंगलवार को तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।
यह है मामला
थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में सुमित शर्मा पुत्र बलदेवराज निवासी न्यू हर गोविंद नगर लुधियाना पंजाब ने शिकायत देकर बताया था कि 18 फरवरी को वह अपने दोस्त राजीव व हरिओम निवासी लुधियाना पंजाब के साथ करेटा गाड़ी में पंजाब से दिल्ली के लिए जा रहा था। शाम करीब 7:20 बजे सिवाह बस अड्डा के पास पहुंचे तो दोस्त राजीव गाड़ी में बैठा रहा। वह और दोस्त हरिओम बाथरूम के लिए गाड़ी से उतरकर चल पड़े। जब वह इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप से थोड़ा आगे चलकर बाथरूम करने लगे तो उसी समय लाल रंग की एक्टिवा पर सवार होकर तीन युवक आए और डंडो से उसके साथ मारपीट की। उसी समय एक बुलेट बाइक पर लड़के सवार होकर आए। उन्होंने भी उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। वह बचाव के लिए एक फैक्टरी की तरफ भागा। तीन आरोपियों ने पीछा किया और उसे पकड़कर मारपीट करते हुए मोबाइल फोन व 1 लाख 30 हजार रूपए लूटकर फरार हो गए। सुमित शर्मा की शिकायत पर थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 309(4) के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments