Tuesday, July 21, 2026
Newspaper and Magzine


टैम्पो चोरी करने के आरोपी को किया काबू .बरामद किया चोरीशुदा टैम्पो.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 9, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 09-07-2023, टैम्पो चोरी करने के आरोपी को किया काबू व बरामद किया चोरीशुदा टैम्पो, आरोपी की पहचान फुरकान पुत्र यामिन निवासी अकबरपुर सनेठी थाना कैराना जिला शामली युपी के रुप मे हुई है आरोपी को गिरफ्तार करके जेल मे भेजा गया है ।

सीआईए 3 इन्चार्ज इन्सपैक्टर अंकित ने बताया कि दिनाक 05.07.2023 को शिकायतकर्ता विकास कुमार S/O धर्मपाल शर्मा शास्त्री कालोनी चुलकाना फाटक पार ने शिकायत दे बताया कि दिनांक 1.7.2023 से मेरा टेम्पु HR67B1975 रोड पर जीवन वाटिका के पास खडा था जो कि मुझे पेरा लाईज की शिकायत की वजह से मै गाडी नही चला रहा था लेकिन आज सुबह जब मै उठा तो मुझे मेरी गाडी के बारे मे मेरे पडोसी रोहित का फोन आया कि तुम्हारी गाडी नही खडी है। जब मैने दिनांक 5.7.2023 को अपनी गाडी की जगह पर जाकर देखा तो गाडी HR67B1975 अशोक लीलेन्ड सफेद कलर खडी नही मिली मुझे मेरी गाडी चोरी होने पाया गया है। कृप्या नामालूम न पता व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाये व मेरी गाडी तलाश की जाये। जिस शिकायत पर मुकदमा नम्बर 621 दिनांक 05.07.2023 धारा 379 IPC थाना समालखा जिला पानीपत दर्ज रजिस्टर किया गया था ।

इन्सपैक्टर अंकित ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए सीआईए 3 पुलिस की टीम ने आरोपी फुरकान पुत्र यामीन वासी गांव अकबरपुर सुनेहटी थाना कैराना जिला शामली यू.पी.उम्र 21 साल को FIR No. 621 Date 05.07.2023 U/S 379,411,34 IPC PS SMK PPT. मे गिरफ्तार किया गया

Disclosed cases
FIR NO 617 DATE 05.07.2023 U/S 457/380 IPC PS SMK PPT

Recovery
टैम्पो न. HR67B1975, मार्का अशोक लेलैंड दोस्त LS, चेसिस न. MB1AA22E7HRD62349, इंजन न. DHH018908P रंग सफेद

आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह फुरकान पुत्र यामीन वासी गांव अकबरपुर सुनेहटी थाना कैराना जिला शामली यू.पी.का रहने वाला है और मेहनत मजदूरी का काम करता है। आरोपी पांच भाई व चार बहन हैं। आरोपी बुरी संगत मे पडने के कारण नशा करने का आदी हो गया था। उसकी कमाई बहुत कम थी और खर्चा ज्यादा हो गया है। आरोपी के गांव का मुसियाद उर्फ मन्नू पुत्र रूकमदीन उसका दोस्त है। वह भी नशा करने का आदी है। उसकी भी कमाई का कोई साधन नही है। दोनो एक साथ बैठकर नशा करते हैं। उनके पास नशा करने के लिए पैसे नही थे जो करीब एक सप्ताह पहले उन्होने आपस मे बात की कि चोरी करके अपने नशा की पूर्ति के लिए रूपयो का इंतजाम करते हैं। मुसियाद ने एक लडके जिसको मोटा कहते है जो गांव गोगवान यू.पी. का रहने वाला है, को भी अपने साथ ले लिया। तीनो दिनांक 04/05.07.2023 की शाम को समालखा जिला पानीपत आ गए। तीनो इधर उधर घूमते रहे और तीनो ने नशा कर लिया। फिर रात को उन्होने चुलकाना रोड पर बने पुल को पार करके सडक के साथ खडे एक लोडिंग टैम्पो रंग सफेद को चुरा लिया और तीनो वहां से मौका से भाग गए। जिसको आरोपी अब तक प्रयोग कर रहा था। आरोपी ने बताया मै इसको बेचने के लिए यू.पी. जा रहा था। आपने मुझे उग्राखेडी मोड सैक्टर 24 पानीपत से मुकदमा मे चोरीशुदा टैम्पो सहित काबू करके उसके कब्जा से चोरीशुदा टैम्पो बरामद किया। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश करके जेल मे भेजा गया

Comments