Friday, May 1, 2026
Newspaper and Magzine


पुलिस शहीदी व पुलिस झंडा दिवस सप्ताह के तहत पुलिस लाइन मे खेल प्रतियोगिता का आयोजन कर अमर शहीदों की शहादत को किया नमन

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 30, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 30 अक्तूबर 2022, पुलिस विभाग की और अमर शहीदों के सम्मान में 21 से 31 अक्टूबर तक पुलिस शहीदी व पुलिस झंडा दिवस मनाया जा रहा है। इस श्रृखला में जिला पुलिस शहीदों के सम्मान में पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के मार्गदर्शन में अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन कर शहीद जवानों को याद कर श्रद्धांजली दी जा रही है। इसी कड़ी में 30 अक्तूबर रविवार को लाइन अफसर (LO) सब इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने टीम के साथ जिला पुलिस लाईन मे खेल प्रतियोगिता का आयोजन कर शहीदों को याद करते हुए उनकी शहादत को नमन किया। इसमे वालीवॉल, दौड़ इत्यादि की प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमे बच्चों व युवाओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

लाइन अफसर (LO) सब इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने इस दौरान खिलाड़ियों को खेल के महत्व बारे जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ योग व खेलकूद पर भी पूरा ध्यान देना चाहिए, क्योंकि योग करने व खेलकूद से बच्चे का मानसिक व शारीरिक विकास होता है।

Comments