107 ग्राम चरस तस्करी मामले में आरोपी सप्लायर को गिरफ्तार किया.
BOL PANIPAT : 02 दिसम्बर 2024, पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करी की वारदातों पर अंकुश लगा नशा तस्करों व सप्लायर की धरपकड़ के लिए चलाए विशेष अभियान तहत एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने 107 ग्राम चरस तस्करी मामले में रविवार को आरोपी नशा सप्लायर को तहसील कैंप में लोधी पार्क के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान कृष्ण लाल निवासी जट्टू चौक तहसील कैंप के रूप में हुई।
एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज एएसआई राजेंद्र ने बताया उनकी टीम ने बीती 19 अक्तूबर को अनाज मंडी कट के सामने फ्लाई ओवर पुल के नीचे नाकाबंदी कर बाइक सवार नशा तस्कर आरोपी वीरभान निवासी भागल कैथल को 107 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया था।
पूछताछ में आरोपी ने शार्टकट तरिके से मोटे पैसे कमाने के लिए उक्त चरस तहलसील कैंप जट्टू चौक निवासी कृष्ण लाल पुत्र कशमीरी लाल से 25 हजार रूपए में खरीदने बारे स्वीकारा था।
आरोपी के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपी वीरभान को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद आरोपी नशा सप्लायर कृष्ण लाल की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
इंचार्ज एएसआई राजेंद्र ने बताया कि पूछताछ में नशा सप्लायर आरोपी कृष्णलाल ने चरस सप्लाई करने की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया उसने चरस बेचकर हासिल किये 25 हजार रूपये में से ज्यादातर पैसे खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपी के कब्ज से बचे 1 हजार रूपए बरामद कर सोमवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments