Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


चाकू व डंडों से दो सगे भाइयो को गंभीर चोट मारने मामले का दूसरा आरोपी गिरफ्तार. चाकू बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at December 26, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 26 दिसम्बर 2024, थाना मतलौडा की उरलाना चौकी पुलिस ने कुराना गांव में खेत से घर लौट रहे दो सगें भाइयों पर चाकू व डंडों से गंभीर चोट मारने के मामले में बुघवार को दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान बबलू निवासी कुराना के रूप में हुई।
उरलाना चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर बंसीलाल ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने साथी आरोपी रोहित निवासी कुराना व नामजद फरार अन्य दो साथी आरोपियों के साथ मिलकर चोट मारने की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक चाकू बरामद कर पूछताछ के बाद आरोपी बबलू को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
उन्होंने बताया कि मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके आरोपी रोहित के कब्जे से एक डंडा बरामद कर आरोपी को जेल भेजा जा चुका है। अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह है मामला

थाना मतलौडा की उरलाना चौकी में सतीश पुत्र सेवा सिंह निवासी कुराना ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि वह 28 नवम्बर की देर रात करीब 11 बजे खेत में गेहूं की बिजाई के कर भाई जगदीश के साथ ट्रैक्टर से घर लौट रहा था। पानी की टंकी के पास पहुंचे तो एक क्रेटा गाड़ी सड़क के बीच में खड़ी थी। वह ट्रैक्टर से नीचे उतरा और गाड़ी के पास जाकर उसमें बैठे युवकों को गाड़ी साइड में करने के लिए कहा। उन्होंने गाड़ी साइड में नही कि तो वह दूसरी साइड से ट्रैक्टर को निकालने लगा। तभी गांव निवासी रोहित व सोनू ने गाड़ी से निचे उतर रास्ता रोककर गाली गलौच करते हुए लकड़ी के बिंडो से हमला कर दिया। बल्लू ने चाकू से उसके पेट में वार किया। भाई जगदीश छुड़ाने लगा तो उसके सिर पर बिंडो से वार कर दिया। दोनों भाईयों को जांन से मारने की नीयत से चोट मारकर आरोपी रोहित, सोनू, बल्लू व जसवंत जान से मारने की धमकर देकर वहा से फरार हो गए। थाना मतलौडा में सेवासिंह की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments