Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


पानीपत के एनडीपीएस एक्ट के 112 मामलों में बरामद केस प्रॉपर्टी चेक करने उपरांत करनाल पुलिस लाइन में की गई सील.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 18, 2025 Tags: , , , , ,

शीघ्र ही बरामद नशीले पदार्थों को किया जाएगा निष्पादन

BOL PANIPAT : 18 जनवरी 2025, पानीपत के एनडीपीएस एक्ट के 112 मामलों में बरामद केस प्रॉपर्टी करनाल पुलिस लाइन में रखी गई है। शनिवार को पुलिस महानिरीक्षक अम्बाला मंडल व अतिरिक्त प्रभार पुलिस महानिरीक्षक करनाल मंडल शिबास कविराज आईपीएस द्वारा बरामद उक्त केस प्रॉपर्टी चेक करने उपरांत सील की गई।

पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पानीपत पुलिस द्वारा 112 मामलों में बरामद किया गया नशा जिसमें पोपी हस्क, गांजा, स्मैक, हेरोइन, चरस, अफीम व मेडिसिन इंजेक्शन शामिल है। पुलिस महानिरीक्षक करनाल मंडल श्री शिबास कविराज आईपीएस की अध्यक्षता में कमेटी की निगरानी में उक्त मादक पदार्थो को नष्ट किए जाने की प्रक्रिया चल रही है।
जिसकी पुलिस महानिरीक्षक की अध्यक्षता में कमेटी के सदस्य एसपी पानीपत लोकेंद्र सिंह आईपीएस, एसपी करनाल गंगाराम पुनिया आईपीएस, एसपी कैथल राजेश कालिया आईपीएस द्वारा करनाल पुलिस लाइन में जांच की गई है। इस दौरान माल मुकदमें का रजिस्टर में अंकित मद अनुसार मिलान किया गया। विचाराधीन चल रहे 112 मामलों के नमूने सुरक्षित रखने उपरांत माल मुकदमा को नियमानुसार कार्रवाई दौरान नष्ट किया जाना है।
इस दौरान डीएसपी समालखा नरेंद्र सिंह, डीएसपी कैथल सुशील कुमार, डीएसपी इंद्री सतीश गौतम व अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।
जांच प्रक्रिया उपरांत नशीले पदार्थ रखे कक्ष के लॉक को आईजी शिबास कविराज द्वारा सील कर दिया गया। इसके अतिरिक्त जिला करनाल व कैथल के मामलो में बरामद नशीले पदार्थों को भी सील किया गया। उक्त नशे को ड्रग डिस्पोजल कमेटी द्वारा आगामी दिनों करनाल स्थित गांव बजीदा जाटान स्थित वेस्टेज फैक्ट्री में शीघ्र ही नियम अनुसार कार्रवाई अंतर्गत नष्ट किया जाना है।

Comments