Saturday, March 14, 2026
Newspaper and Magzine


स्मैक तस्करी मामले में आरोपी सप्लायर को गिरफ्तार किया.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 16, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 16 फरवरी 2025,सीआईए थ्री पुलिस टीम ने 12.55ग्राम स्मैक तस्करी मामले में आरोपी सप्लायर को शनिवार देर शाम को सनौली रोड काला आम्ब मोड़ से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान आरिफ निवासी राणा माजरा के रूप में हुई।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि उनकी टीम ने बीते मंगलवार को मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए वर्मा चौक के पास खाली पड़े मैदान में दबिश देकर नशा तस्कर आरोपी कर्ण निवासी खेल बाजार कलंदर चौक व मोहन उर्फ शिव निवासी विजय नगर को स्मैक नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार किया था। आरोपी कर्ण के पास से 6.14ग्राम व आरोपी मोहन उर्फ शिव के पास से 6.44ग्राम स्मैक बरामद हुई थी।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने शॉर्टकट तरीके से पैसे कमाने के लिए उक्त स्मैक नशीला पदार्थ राणा माजरा गांव निवासी आरिफ पुत्र नवाज से कम कीमत में खरीद कर लाने बारे स्वीकारा था। आरोपियों के खिलाफ थाना किला में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने नशा सप्लायर आरोपी आरिफ को काबू करने के लिए बुधवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया था।

प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि रिमांड के दौरान पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों की निशानी पर नशा सप्लायर आरोपी आरिफ को शनिवार शाम को सनौली रोड पर काला आम्ब मोड़ से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी आरिफ ने आरोपी कर्ण व आरोपी मोहन उर्फ शिव को स्मैक बेचने बारे स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी आरिफ ने बताया उसने स्मैक बेचकर हासिल की 18 हजार रूपए की नगदी खर्च कर दी।

प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि रविवार को आरोपी कर्ण व मोहन उर्फ शिव की रिमांड अवधी पूरी होने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के साथ आरोपी आरिफ को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।

Comments