540 ग्राम गांजा पत्ती सहित आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT ,23 जून 2023 एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने कृष्णा गार्डन वाली गली में एक युवक को 540 ग्राम गांजा पत्ती सहित गिरफ्तार किया।
एंटी एंटी नारकोटिक्स सेल टीम इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि उनकी टीम वीरवार साय गश्त के दौरान सेक्टर 29 में फ्लौरा चौक के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि गांव उझा निवासी रवि गांव की और से पैदल पैदल कृष्णा गार्डन की तरफ आ रहा है। जिसके पास मादक पदार्थ होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानकर तुरंत कृष्णा गार्डन वाली गली में नाकाबंदी कर संदिग्ध युवकों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात एक संदिग्ध किस्म का युवक हाथ में प्लास्टिक की थेली लिए गांव उझा की और से पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान रवि उर्फ पपू पुत्र रामनिवासी निवासी उझा के रूप में बताई। पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में आरोपी की प्लास्टिक थेली की तलाशी ली तो गांजा पत्ती बरामद हुआ। बरामद गांजा पत्ती का वजन करने पर 540 ग्राम पाया गया।
सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शार्टकट तरिके से पैसे कमाने की चाहत में उक्त गांजा पत्ती को कुछ दिन पहले दिल्ली आजादपुर में एक अज्ञात युवक से कम कीमत पर खरीदकर लाया था। गांजा पत्ती को बेचने के लिए वह वीरवार देर साय ग्राहक की फिराक में कृष्णा गार्डन की तरफ आया था। पुलिस टीम ने गांजा पत्ती सहित उसको गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना चांदनी बाग में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपी को शुक्रवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments