12.90 ग्राम हेरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 07 जुलाई 2022, पानीपत पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सैल की टीम ने 12.90 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अमन पुत्र संजय निवासी गांधी कॉलोनी माडल टाउन पानीपत के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ थाना माडल टाउन में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपी अमन को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
एंटी नारकोटिक्स सैल इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर संदीप ने बताया बुधवार को उनकी एक टीम गश्त के दौरान असंध रोड पर रामलाल चौक के पास मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली की माडल टाउन में मदान हास्पिटल के पास गली में गांधी कॉलोनी निवासी अमन पुत्र संजय खड़ा है। संजय के पास मादक पदार्थ होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिस दी तो गली में खड़ा आरोपी युवक पुलिस टीम को देख मुड़कर भागने का प्रयास लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए मौके पर ही आरोपी युवक को काबू कर प्रारंम्भिक पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान अमन पुत्र संजय निवासी गांधी कॉलोनी माडल टाउन पानीपत के रूप में बताई। पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मैजिस्ट्रेट की उपस्थिति में आरोपी अमन की तलाशी ली तो पेंट की जेब से प्लास्टिक की थेली में लिपटा हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुआ। बरामद हेरोइन का वजन करने पर 12.90 ग्राम पाया गया।

Comments