शराब ठेक पर हथियार के बल पर लूट करने वाले गिरोह का चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया.
BOL PANIPAT : 30 अप्रैल 2024, थाना समालखा पुलिस ने करहंस गांव के पास स्थित शराब ठेके पर हथियार के बल पर लूट करने वाले गिरोह के चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान विशाल निवासी इसराना हाल इंद्रा कॉलोनी के रूप में हुई।
थाना समालखा प्रभारी इंस्पेक्टर फुल कुमार ने बताया कि थाना समालखा में महावीर पुत्र मांगेराम निवासी आर.के पुरम कॉलोनी पानीपत ने शिकायत देकर बताया था कि उसके पास गांव करहंस, माच्छरौली, बापौली रोड व झट्टीपुर में शराब के ठेके है। 15 फरवरी की शाम करीब 6:15बजे वह करहंस गांव में स्थित शराब ठेके के बाहर खड़ा होकर राकेश से बात कर रहा था। सेल्समैन मनीष ग्राहकों को शराब दे रहा था। तभी एक काले रंग की एलेंटरा गाड़ी ठेके के पास आकर रूकी। कार में सवार 4 युवकों में से 2 युवक नीचे उतरे और ठेके में घूसकर पिस्तौल तानकर सेल्समैन से 25860 रूपये कैश लूट कर गांव की तरफ फरार हो गए। इसके बाद आरोपियों ने मच्छरौली गांव में उसके दूसरे शराब ठेके पर सेल्समैन अंकित से हथियार के बल पर रेड लेबल की दो बौतल लूट कर ले गए। महावीर की शिकायत पर थाना समालखा में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
इंस्पेक्टर फुल कुमार ने बताया कि थाना समालखा पुलिस बीते दिनों गुरूग्राम की भोंडसी जेल से आरोपी बलराम निवासी करहंस, सुमित निवासी गौतम नगर गोहाना हाल अदियाना व सोमबीर निवासी घिलौड़ कला रोहतक को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपने साथी आरोपी विशाल निवासी इसराना हाल इंद्रा कॉलोनी व दो अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर लूट की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। तीनों आरोपी आर्म्स एक्ट के मामले में भौंडसी जेल में बंद थे।
इंस्पेक्टर फुल कुमार ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से लूटी गई नगदी में से बचे 3500 रूपये बरामद कर रिमांड अवधी पूरी होने पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद वारदात में शामिल फरार इनके साथी आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
थाना समालखा पुलिस ने आरोपी विशाल को सोमवार को गिरफतार किया। पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने तीनों साथी आरोपियों के अतिरिक्त दो अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर लूट की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपी के हिस्से में आई लूट की नगदी बरामद करने के लिए पुलिस ने आरोपी विशाल को माननीय न्यायायल में पेश किया जहा से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।

Comments