अवैध शराब सहित आरोपी को काबू किया। 11 बोतल अवैध शराब बरामद।
BOL PANIPAT : 23 जनवरी 2025, पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी व खुर्दों पर अंकुश लगाने व आरोपियों की धरपकड़ के लिए स्पेशल अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत थाना औद्योगिक सेक्टर 29 पुलिस टीम ने बुधवार को नांगल खेड़ी में जीटी रोड के नजदीक अवैध रूप से शराब बेच रहे युवक को काबू किया। आरोपी के कब्जे से 11 बोतल अवैध देसी शराब बरामद की गई।
थाना औद्योगिक सेक्टर 29 प्रभारी सब इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि थाना औद्योगिक सेक्टर 29 पुलिस की एक टीम बुधवार शाम को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान फ्लौरा चौक पर मौजूद थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली की नांगलखेड़ी में जीटी रोड के नजदीक एक युवक अवैध रूप से शराब बेच रहा है। पुलिस टीम ने दबिश देकर युवक को काबू मौके से 9 बौतल व 4 अध्धे अवैध देसी शराब मार्का रसीला संतरा बरामद की। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान ओमी पुत्र प्रमोद निवासी पैरार शाहपुर मैनपुरी यूपी हाल किरायेदार नांगल खेड़ी के रूप में बताई।
प्रभारी सब इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि बरामद अवैध शराब को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में एक्साइज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई। ओर पूछताछ के बाद आरोपी को पुलिस बेल पर छोड़ा गया।

Comments