मोबाइल फोन स्नैचिंग के दो नाबालिग आरोपी काबू. मोबाइल फोन व वारदात मे प्रयुक्त बाइक बरामद.
BOL PANIPAT : 09 सितम्बर 2023 , सीआईए थ्री पुलिस टीम ने काबड़ी रोड फ्लाई ओवर पुल पर मोबाइल फोन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले दो नाबालिग आरोपियों को पुराना औद्योगिक क्षेत्र में गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि पकड़े गए दोनों नाबालिग आरोपियो ने डिटेन करने पर बताया उनको मोबाइल फोन रखने का कुछ दिन से शौक चढ़ा था। शौक पूरा करने के लिए दोनों ने मिलकर गत दिनों एक बाइक पर सवार होकर मोबाइल फोन स्नैचिंग की उक्त वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने नाबालिग आरोपियों के कब्जे से झपटा गया मोबाइल फोन व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर दोनों नाबालिग आरोपियों को जुवेनाईल कोर्ट में पेश किया जहा से उन्हें बाल सुधार गृह मधुबन भेजा गया।
इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि सीआईए थ्री पुलिस की टीम शुक्रवार को गश्त के दौरान असंध रोड पर रामलाल चौक के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म के दो युवक एक स्पलेंडर बाइक पर पुराना औद्योगिक क्षेत्र में गोल चक्कर के पास घूम रहे है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर बाइक सवार दोनों युवकों को काबू कर पूछताछ की तो दोनों ने अपनी पहचान नाबालिग के रूप में बताई। डिटेन करने पर नाबालिग आरोपियों ने उक्त बाइक पर सवार होकर 1 सितम्बर की बाद दोपहर काबड़ी रोड फ्लाई ओवर पुल पर एक युवक से मोबाइल फोन झपटने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। मोबाइल फोन झपटमारी की उक्त वारदात बारे थाना पुराना औद्योगिक में अवतार पुत्र जयनारायण निवासी रामपुरा कॉलोनी काबड़ी रोड की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

Comments