Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी की बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार.बेचने की फिराक में घूम रहा था.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 18, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 18 फरवरी 2024, सीआईए वन पुलिस टीम ने देवीलाल पार्क के पास एक युवक को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान आनंद निवासी अशोक विहार कॉलनी के रूप में हुई। आरोपी सोमवार को चोरीशुदा बाइक को बेचने के लिए ग्राहक की फिराक में घूम रहा था।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम को शनिवार देर शाम गश्त में जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म का एक युवक देवीलाल पार्क गेट के पास स्प्लेंडर बाइक लेकर खड़ा है। बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान आनंद पुत्र सोमपाल निवासी अशोक विहार कॉलोनी के रूप में बताई। पुलिस टीम ने बाइक के कागजात मांगे तो युवक बहाने बाजी करने लगा। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने उक्त बाइक करीब एक सप्ताह पहले जीटी रोड पर स्थित रॉयल पैलेस परिसर से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना सेक्टर 13/17 में विक्रम पुत्र ओमप्रकाश निवासी रिशपुर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए उसने उक्त बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी शनिवार को चोरीशुदा बाइक को बेचने के लिए ग्राहक की फिराक में घूम रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर पूछताछ के बाद रविवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया। 

Comments