Wednesday, May 13, 2026
Newspaper and Magzine


घर से नगदी व सोने चांदी के जैवरात चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 12, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 12 जून 2025, सीआईए टू पुलिस टीम ने 31 मई की रात कुलदीप नगर में घर से नगदी व सोने के जैवरात चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को बुधवार देर शाम को मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर पीपल मंडी से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपियों की पहचान बुद्ध विहार दिल्ली हाल किरायेदार अर्जुन नगर निवासी विशाल व गांव भाटपार रानी जिला रायबरेली यूपी हाल किरायेदार अर्जुन नगर निवासी अंकित के रूप में हुई है।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया वे दोनों नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो उन दोनों ने मिलकर चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने वीरवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से चोरी की नगदी व जैवरात बरामद करने का प्रयास करेंगी।

थाना पुराना औद्योगिक में सीमा पत्नी सतीश मूल निवासी कैथल हाल किरायेदार कुलदीप नगर पानीपत ने शिकायत देकर बताया था कि 31 मई की रात वह घर पर बहन सुदेश व बच्चों के साथ सो रही थी। रात को अज्ञात चोर घर में घूसकर दो मोबाइल फोन, सोने की दो जोड़ी बाली, एक मंगलशुत्र, चांदी की दो जोड़ी पायल, हाथ के कड़े व 30 हजार रूपए नगदी चोरी कर ले गए। थाना पुराना औद्योगिक में सीमा की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments