Wednesday, July 22, 2026
Newspaper and Magzine


-जिला पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवानों ने फ्लैग मार्च निकाल आमजन को निर्भीक होकर मतदान करने का दिया संदेश 

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 17, 2024 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : 17 सितम्बर 2024, विधानसभा आम चुनाव को भय मुक्त, निष्पक्ष, स्वतंत्र व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करवाने और कानून एवं व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में जिला पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवानों द्वारा मंगलवार को थाना औद्योगिक सेक्टर 29, थाना सदर, थाना मतलौडा, थाना समालखा व थाना बापौली क्षेत्र के विभिन्न गांव व कॉलोनियों में फ्लैग मार्च निकाला गया।

फ्लैग मार्च में थाना औद्योगिक सेक्टर 29 प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष, थाना सदर प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश, थाना मतलौडा प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव, थाना बापौली प्रभारी इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन व समालखा चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र भी मौजूद रहें। इस दौरान कॉलोनियों व गांवों में आमजन से संवाद कर उनसे निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने और शांतिपूर्ण रूप से मतदान करने की अपील की गई।

उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया कि फ्लैग मार्च कानून व्यवस्था बनाने का एक हिस्सा है। हम सब का यह दायित्व है कि कानून का पालन करें और निष्पक्ष व भय रहित चुनाव संपन्न करवाएं। फ्लैग मार्च के दौरान नागरिकों से बातचीत करते हुए कहा कि चुनाव का शांतिपूर्ण निपटान करवाना सबकी जिम्मेदारी हैं। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दे और शरारती व असामाजिक तत्व व गड़बड़ी फैलाने वाले व नशा तस्करों की सूचना पुलिस को दे। सूचना देने वाले की पहचान भी गुप्त रखी जाएगी।

Comments