Wednesday, June 24, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी की बाइक सहित आरोपी को काबू किया. नशे की लत पूरी करने के लिए बाइक चुराई.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 28, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 28 जनवरी 2025, एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस टीम ने समालखा में मनाना रोड पर एक युवक को चोरी की बाइक सहित काबू किया। आरोपी चोरी बाइक को यूपी में बेचने के लिए जा रहा था।

एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर रोहताश ने बताया कि उनकी एक टीम समालखा थाना क्षेत्र में सोमवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान मौजूद थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली संदिगध किस्म का एक युवक बजाज प्लेटिना बाइक पर सवार होकर मनाना रोड से शहर की तरफ आएगा। युवक के पास बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने मनाना रोड पर नाकाबंदी कर बाइक सवार युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान अरूण पुत्र राकेश निवासी चमराडा के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने उक्त बाइक 23 नवंबर की रात समालखा में चांद गार्डन के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना समालखा में जगदीश चंद्र पुत्र कवरभान निवासी गढ़ी छाजू की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

इंचार्ज सब इंस्पेक्टर रोहताश ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो उसने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी सोमवार को चोरी की बाइक को बेचने के लिए यूपी जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर मंगलवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments