Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


डराने व भय का माहौल बनाने के आरोपी को किया गिरफ्तार.वारदात मे प्रयोग की गई मोटरसाईकिल बरामद की।

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at July 12, 2023

BOL PANIPAT : 12-07-2023, थाना प्रभारी बापोली सब इन्सपैक्टर अत्तर सिह ने जानकारी देते हुए बताया कि माननीय पुलिस अधीक्षक पानीपत अजीत सिह शेखावत आईपीएस के मार्गदर्शन मे कार्यवाही करते हुए मुकदमा हजा मे आरोपी सागर पुत्र मेहर सिह निवासी निवासी गोयला खुर्द जिला पानीपत को गिरफ्तार किया गया है आरोपी ने पूछताछ मे बताया कि मेरी वाजिद गुज्जर निवासी बापोली व नितिन उर्फ बिल्ला निवासी गोयला खुर्द के साथ दोस्ती थी जो दिनांक 7-3-23 को नितिन ने मुझे फोन करके अपने खेत मे बुलाया मै अपनी मोटरसाइकल पर सवार होकर खेत मे पहुँच गया जहाँ पर नितिन व वाजिद शराब पी रहे थे जो मैने भी शराब पी ली जो वाजिद ने बताया कि बबलु खोजकीपुर के साथ मेरी झगडा हो गया है जो मेरे पास देशी पिस्तौल है हवाई फायर करके डराते है भय का माहौल बनाते है फिर तीनों ने मिलकर मोटरसाईकिल पर सवार होकर बबलु के मकान के सामने पहुचे जो वाजिद ने अपने पास ली हुई देशी पिस्तौल से फायर कर दिया था उसके बाद हम वहा से मोटरसाईकिल पर सवार होकर भाग गए थे आरोपी को माननीय न्यायलय मे पेश करके जेल मे भेजा गया ।

सब इन्सपैक्टर अत्तर सिह ने बताया कि दिनांक 08-03-2023 को शिकायतकर्ता कुलदीप S/O कर्ण सिहँ खोजकीपुर कलाँ ने शिकायत देकर बताया कि दिनांक 7/3/2023 को समय करीब 9:30 PM पर मैं अपने परिवार के साथ घर के अन्दर बैठा था। तभी घर के सामने से चलती बाईक पर फायर चलने की आवाज आई मैने जल्दी से बाहर निकल कर देखा तो DELUXE बाईक पर तीन व्यक्ति थे। जिन्होने बबलू S/O श्याम सुन्दर के गेट के सामने हवा में फायर करने की कोशिश की जो आपस में कह रहे थे कि फायर फस गया जो मौका से भाग गए। उसके बाद मैने दौबारा अपने घर के अन्दर भैसो के बरामदे से देखा की वही तीन नाम पता ना मालूम बाईक सवार देवी सिहँ के मकान के सामने सडक पर लगभग 7 या 8 मिनट खडे रहे। उसके बाद बाईक की लाईट बन्द करके बापौली की साइड चले गए। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही की जाए। जिस शिकायत पर मुकदमा न0 25 दिनाक 08-03-2023 धारा 285 IPC व 25.54.59 A. ACT थाना बापौली जिला पानीपत दर्ज रजिस्टर किया गया था ।

Comments