Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


सरस्वती स्कूल में अख़बार पठन प्रतियोगिता का आयोजन 

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at September 10, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : मतलौडा 10 सितम्बर(कविता) स्थानीय सरस्वती स्पोर्ट्स स्कूल में शनिवार को अख़बार पठन प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल चैयरमेन जोगिंद्र देसवाल की अध्यक्षता में किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 3 व 4 के बच्चों ने भाग लिया।  प्रतियोगिता में राजेश कुमार ,कांता मान व मीनाक्षी द्वारा निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई गई।कक्षा तीसरी के विनीत ने प्रथम ,जयंत ने दूसरा व जिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा 4 से सावन ने प्रथम ,अर्पिता ने दूसरा व दीक्षा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूल प्रिंसिपल सुमन सहरावत ने बच्चों को ऐसी प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ मौजूद रहे।  

Comments