Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार. दोस्तों में रौब जमाने के लिए खरीदा. आरोपी को भेजा जेल.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 5, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 05 अप्रैल : सीआईए टू पुलिस टीम ने अहर कुराना चौक पर एक युवक को अवैध देशी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान कुनाना निवासी सुनील के रूप में हुई है।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि शनिवार देर शाम को उनकी एक टीम  गश्त व जांच पड़ताल के दौरान थाना मतलौडा क्षेत्र में अहर कुराना मोड़ पर थी। टीम को तभी कुराना गांव की और से एक संदिग्ध किस्म का युवक पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर एकदम से वापिस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही युवक को काबू किया। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान सुनील पुत्र रामनिवास निवासी कुराना के रूप में बताई। पुलिस टीम ने युवक की तलाशी ली तो उसकी जींस की जेब से एक देशी पिस्तौल बरामद हुआ। पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला। 

प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसको अवैध हथियार रखने का शौक है। बरामद देसी पिस्तौल उसने करीब 2 महीने पहले गांव में गुड़ बेचने आए एक अज्ञात रेहड़ी वाले से 5 हजार रूपए में खरीदा था। बाद में दोस्तों में रोब जमाने के लिए वह देसी पिस्तौल को साथ लेकर चलने लगा। पुलिस ने आरोपी सुनील के कब्जे से बरामद अवैध देसी पिस्तौल को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर मतलौडा में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर रविवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments


Leave a Reply