Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार. निशानदेही पर सप्लायर को भी काबू किया.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 27, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 27 अप्रैल : थाना समालखा पुलिस ने स्कॉर्पियों सवार एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने असला सप्लायर को भी काबू कर लिया।

समालखा थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि थाना समालखा पुलिस की एक टीम रविवार शाम को गश्त के दौरान चुलकाना में आरएसएस रोड मोड़ पर थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की चुलकाना निवासी साहिल उर्फ डोल स्कॉर्पियो गाड़ी में जीटी रोड से आरएसएस रोड होते हुए चुलकाना गांव में आएगा। साहिल के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम रोड पर गांव से थोड़ा आगे गई। तभी सामने से आ रही स्कॉर्पियो के चालक ने पुलिस की गाड़ी को देखकर अपनी गाड़ी मोड़ने का प्रयास किया। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियों सवार युवक को कुछ कदमों पर काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान साहिल उर्फ डोल पुत्र राजकुमार निवासी चुलकाना के रूप में बताई। तलाशी लेने पर स्कॉर्पियो गाड़ी के डेश बोर्ड से एक देसी पिस्तौल 12 बोर बरामद हुई।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसको अवैध हथियार रखने का शौक है। उसने शौक पूरा करने व दोस्तों में रौब दिखाने के लिए गांव निवासी अपने दोस्त आर्यन से एक सप्ताह पहले देसी पिस्तौल 3 हजार रूपए में खरीदी था। आरोपी साहिल उर्फ डोला की निशानदेही पर असला सप्लायर आर्यन को चुलकाना से गिरफ्तार किया। आरोपी आर्यन ने आरोपी साहिल को अवैध देसी पिस्तौल बेचना स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह कुछ दिन पहले यूपी में एक अज्ञात युवक से देसी पिस्तौल 2500 रूपए में खरीदकर लाया था। बाद में उसने देसी पिस्तौल 3 हजार रूपए में आर्यन को बेच दिया।
बरामद अवैध देसी पिस्तौल व स्कॉर्पियो गाड़ी को कब्जा पुलिस में लेकर थाना समालखा में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने सोमवार को दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments


Leave a Reply