Sunday, April 26, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देसी पिस्तौल व जिंदा रोंद सहित आरोपी गिरफ्तार।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 30, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 30 मई 2025, सीआईए टू पुलिस टीम ने ऊन मंडी में एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान राज नगर निवासी अमन के रूप में हुई।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि वीरवार को उनकी टीम गश्त के दौरान नई सब्जी मंडी में मौजूद थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली की ऊन मंडी में शैड के नीचे संदिग्ध किस्म का एक युवक खड़ा है। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिश देकर युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान राज नगर निवासी अमन पुत्र पप्पू के रूप में बताई। युवक की तलाशी ली तो उसकी पेंट की जेब से एक देसी पिस्तौल 315 बोर बरामद हुआ। देसी पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला।

प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी अमन ने पुलिस को बताया उसको अवैध हथियार रखने का शौक है। कुछ दिन पहले वह बिहार के पटना गया था। जहा उसने राह चलते एक अज्ञात युवक से एक जिंदा रौंद व बरामद देसी पिस्तौल खरीदकर लाया था। रौंद को उसने नई सब्जी मंडी में छुपा दिया था, और दोस्तों में रोब दिखाने के लिए अवैध देसी पिस्तौल को साथ लेकर चलता था। पुलिस ने आरोपी अमन की निशानदेही पर नई सब्जी मंडी से एक जिंदा रौंद बरामद किया।

पुलिस ने आरोपी अमन से बरामद अवैध देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर शुक्रवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।

Comments