Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


ऑपरेशन ट्रेक डाउन, पानीपत पुलिस ने ज्वेलर्स पर जानलेवा हमला करने के आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लिया

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 11, 2025 Tags: , , , , ,

-सैलून में कटिंग कराने गए ज्वेलर्स पर कैंची से किया था जानलेवा हमला

BOL PANIPAT : 11 नवंबर 2025, ऑपरेशन ट्रेक डाउन के तहत पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के नेतृत्व में पानीपत पुलिस अपराधियों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। थाना तहसील कैंप पुलिस ने ज्वेलर्स पर कैंची से जानलेवा हमला करने के आरोपी वधावाराम कॉलोनी निवासी मित्रपाल उर्फ नितिन को सोमवार को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लिया। पूछताछ के लिए पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। आरोपी मित्रपाल चेक बाउंस के अन्य मामले में जेल में बंद था।

थाना तहसील कैंप प्रभारी इंस्पेक्टर मुकेश ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने वधावाराम कॉलोनी निवासी ज्वेलर्स अजय पर सैलून में कैंची से जानलेवा हमला करने की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसका अजय के साथ पैसों के लेन देने का विवाद था। अजय ने उसके खिलाफ चेक बाउंस का कोर्ट में केस डाल रखा था। केस की रंजिश में उसने अजय पर कैंची से जानलेवा हमला करने की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी मित्रपाल उर्फ नितिन के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त कैंची बरामद कर मंगलवार को रिमांड अवधी पूरी होने पर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

यह है मामला

थाना तहसील कैंप में वधावाराम कॉलोनी निवासी अजय पुत्र जयभगवान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी ज्वेलरी की दुकान है। पड़ोस में कॉलोनी निवासी मित्रपाल उर्फ नितिन रहता है। मित्रपाल उर्फ नितिन के साथ उसका पैसों का लेन देन था। उसने मित्रपाल के खिलाफ कोर्ट में केस डाल रखा था। मित्रपाल उर्फ नितिन इस बात की उससे रंजिश रखता था। 12 अक्तूबर को वह सपना हैयर सैलून पर कटिंग कराने गया था। सैलून में वह कुर्सी पर बैठा था। तभी वहा मित्रपाल उर्फ नितिन आया और कैंची उठाकर उसकी छाती में घोप दी। आरोपी ने गाली गलौच करते हुए कैंची से हाथ पर भी दो तीन वार किए। भीड़ को इक्कठी होते देख आरोपी वारदात को अंजाम देकर जांन से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। थाना तहसील कैंप में अजय की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments