Sunday, July 5, 2026
Newspaper and Magzine


मारपीट कर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार.वारदात में प्रयोग किया चाकू बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 10, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 10 फरवरी 2023, थाना सनौली पुलिस ने गांव सनौली खुर्द खान वाले रास्ते पर युवक से मारपीट व चाकू से हमला करने वाले आरोपी को वीरवार साय गउशाला के पास से गिरफतार कर लिया है। आरोपी की पहचान अमृत उर्फ तन्नू उर्फ भूत पुत्र राकेश निवासी सनौली खुर्द के रूप में हुई।

थाना सनौली प्रभारी सब इंस्पेक्टर अत्तर सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी अमृत उर्फ तन्नू ने गांव निवासी सचिन के साथ मारपीट कर चाकू से हमला करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयोग किया चाकू बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी अमृत को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

थाना सनौली में आशु पुत्र जगपाल निवासी सनौली खुर्द ने शिकायत देकर बताया था कि 23 जनवरी की साय करीब 4:30 बजे उसके चचेरे भाई सचिन पुत्र सुरेंद्र ने फोन कर बताया की गांव के खान वाले रास्ते पर तन्नू भूत ने उसको चाकू मार दिया और जान से मारने की धमकी दे रहा है। वह बाइक से खान वाले रास्ते से पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो सचिन वहा पर जख्मी हालत में मिला। जिसको ऑटो में बैठाकर इलाज के लिए सिविल हस्पताल पानीपत लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने सचिन की गंभीर हालत को देखते हुए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज करनाल के लिए रेफर कर दिया। भाई सचिन को कलपना चावला मेडिकल कॉलेज करनाल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। आशु की शिकायत पर थाना सनौली में आईपीसी की धारा 323,324,506 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपी की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments