Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


युवक का अपहरण कर मारपीट करने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 31, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : ट्रेक्टर चालक का अपहरण कर मारपीट करने मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपी को थाना इसराना पुलिस ने शुक्रवार शाम को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सोनीपत जिले के उद्देशीपुर गांव निवासी धर्मबीर के रूप में हुई है।

थाना इसराना प्रभारी सब इंस्पेक्टर महीपाल ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने साथी आरोपी बांध गांव निवासी विकास उर्फ विक्कू के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पुलिस ने शनिवार को पूछताछ के बाद आरोपी धर्मबीर को माननीय न्यायायल में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
पहले गिरफ्तार हो चुके आरोपी विकास उर्फ विक्कू ने पूछताछ में अपने साथी आरोपी धर्मबीर के साथ मिलकर कहासुनी की रंजिश रखते हुए उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी विकास उर्फ विक्कू को न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद फरार आरोपी धर्मबीर की धरपकड़ शुरू कर दी थी

यह है मामला

थाना इसराना में बांध गांव निवासी अमित पुत्र सतीश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। उसने करीब 4 साल पहले गांव निवास विकास उर्फ विक्कू के भाई अमित के साथ मिलकर पानीपत में फाईनेंस का काम किया था। अमित की तरफ उसके करीब 6 लाख रूपए निकलते है। पैसे मांगने पर अमित ने उसके पिता सतीश को भी पैसे देने से मना करने के साथ देख लेने की धमकी दी थी। 8 फरवरी को दोपहर करीब 2रू30 बजे उसका पिता सतीश ट्रैक्टर के पीछे ट्राली जोड़कर लाखु बुआना गांव में जा रहा था। तभी विकास उर्फ विक्कू अपने एक दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर आया और ट्रैक्टर के आगे बाइक अड़ा हथियार के बल पर उसके पिता का अपहरण कर ले गए। आरोपियों ने ट्रैक्टर ट्राली को कृष्ण के खेत के पास छोड़ दिया और उसके पिता को अपने खेत में ले गए जहा लाठी डंडो से प्रहार कर हाथ पैर तोड़ दिए। चोट लगने पर पिता बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। राहगिरों को आता देखकर आरोपी उसके पिता की सोने की अंगूठी व 6 हजार रूपए निकालकर फरार हो गए। यह बात उसके पिता ने होश में आने पर उसको बताई है।
थाना इसराना में अमित की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments