साइबर ठग को नूंह के पुन्हाना से गिरफ्तार कर लाई पानीपत थाना साइबर क्राइम पुलिस की टीम
BOL PANIPAT : 11 मई 2024, फोन पर जानकार बन लाखु बुआना गांव निवासी युवक से ठगी करने वाले आरोपी को पानीपत थाना साइबर क्राइम पुलिस की टीम ने नूंह के पुन्हाना से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान समीम निवासी जखौखर नूंह मेवात के रूप में हुई।
थाना साइबर क्राइम प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवीन ने बताया कि थाना साइबर क्राइम में लाखु बुआना गांव निवासी बलराज पुत्र सुबे सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 6 जनवरी 2024 को उसके पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले युवक ने जानकार बन उसको अपनी बातों में उलझा लिया और कहने लगा उसको किसी से पैसे लेने है उसके खाते में पैसे ट्रांसफर नही हो रहे। वह उसके खाते में पैसे डलवा रहा है। खाते में पैसे आने के बाद आप मुझे ट्रांसफर कर देना। बात करने के दौरान फोन में 20 हजार रूपये खाते में आने का मैसज आया। उसने बगैर खाता चेक किये आरोपी के बताये गूगल पे नंबर पर चार बार में 33 हजार रूपये ट्रांसफर कर दिए। खाते से पैसे कटने के मैसेज आने पर बैलेंस कम पाकर उसे ठगी होने का पता चला। आरोपी ने जानकार बन फर्जी मैजेस भेजकर उससे 33 हजार रूपये की ठगी कर ली। बलराज की शिकायत पर थाना साइबर क्राइम में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी।
इंस्पेक्टर प्रवीन ने बताया कि थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम ने विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर जांच कर वारदात का पर्दाफास करते हुए शुक्रवार देर शाम आरोपी को नूंह के पुनहाना से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी समीम ने ठगी की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपी ने ठगी से खाते में ट्रांसफर करवाई नगदी में से ज्यादातर पैसे उसी दिन एटीएम कार्ड से निकलवा लिए थे। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोबाइल, सिम कार्ड बरामद कर लिया। गहनता से पूछताछ करने व ठगी गई नगदी बरामद करने के लिए पुलिस ने शनिवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 1 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।

Comments