Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


ट्रक लूट गिरोह के बदमाशों से लूटा गया सामान खरीदने वाले आरोपी को यूपी के मेरठ से काबू किया

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 10, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 10 नवम्बर 2024, सीआईए वन पुलिस टीम ने हाईवे पर ट्रक लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के बदमाशों से लूटा गया सामान खरीदने वाले आरोपी को यूपी के मेरठ से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान मुकम्मिल निवासी मेरठ यूपी के रूप में हुई।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए सीआईए वन पुलिस टीम ने हाईवे पर ट्रक लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर बीते वीरवार को गिरोह के सरगना हथवाला निवासी आरोपी आमिर, भारत नगर निवासी आरोपी मन्नु व हथवाला निवासी आरोपी आदिल को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों ने अपने पांच अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर पानीपत, दिल्ली में एक-एक व सोनीपत में तीन ट्रक लूट की वारदातों को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। लूट की उक्त वारदातों बारें संबंधित थाना में अभियोग दर्ज है। 
पानीपत की ट्रक लूट की उक्त वारदात बारे थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में चढ़ाऊ मोहल्ला निवासी ट्रक चालक रामतेज की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ था उन्होंने अपने अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर शार्टकट तरिके से मोटे पैसे कमाने के लिए हाईवे पर ट्रक लूटने की योजना बनाई। आरोपी आदिल के पास खुद की मारूति अर्टिगा गाड़ी थी। सभी आरोपी रात के समय अर्टिगा गाड़ी में सवार होकर हाईवे पर निकलते और लूट की वारदात को अंजाम देते थे। आरोपियों ने पिछले 20 दिनों में हाईवे पर एकाएक कर ट्रक लूट की 5 वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ट्रक के सामान उतारने के बाद खाली ट्रक को किसी भी स्थान पर छोड़कर फरार हो जाते थे। 

इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने पानीपत से लूटे ट्रक का सामान गन्नौर थाना क्षेत्र में दूसरे केंटर में लोढ़ कर सामान यूपी के मेरठ ले जाकर वहा मुकम्मिल नाम के युवक को 3 लाख 50 हजार रूपए में बेचने बारे स्वीकारा था। आरोपियों को मुकम्मिल से पैसे आगे सामान बिकने के बाद मिलने थे।

पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त अर्टिगा गाड़ी बरामद कर लूटा गया सामान बरामद करने व वारदात में शामिल फरार आरोपियों व सामान खरीदने वाले आरोपी मुकम्मिल को काबू करने के लिए शुक्रवार को तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर 9 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया था।
रिमांड के दौरान पुलिस टीम ने तोनों आरोपियों की निशानदेही पर शनिवार देर शाम आरोपी मुकम्मिल को यूपी के मेरठ से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी मुकम्मिल ने लूटा गया सामान खरीदने बारे स्वीकारा। गहनता से पूछताछ करने व लूटा गया सामान बरामद करने के लिए पुलिस टीम ने रविवार को आरोपी मुकम्मिल को माननीय न्यायालय में पेश कर 7 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया। 

आरोपियों से निम्न वारदातों का खुलासा हुआ था

1.आरोपियों ने बीते मंगलवार की रात पानीपत पुलिस लाइन के नजदीक हाईवे पर कंबल, दवाई, सेनेटरी का सामान, जुते, कपड़ा, नट बोल्ट और कैमिकल की कैन से भरा एक ट्रक लूटने की वारदात को अंजाम दिया ।

2.करीब 5 दिन पहले सोनीपत के मुरथल थाना क्षेत्र में हाईवे पर घी की टीन से भरा एक ट्रक लूटने की वारदात को अंजाम दिया ।

3.करीब 10 दिन पहले सोनीपत के थाना राई क्षेत्र में हाईवे पर कंबल से भरा एक ट्रक लूटने की वारदात को अंजाम दिया । 
4.  करीब 14 दिन पहले सोनीपत के थाना राई क्षेत्र में हाईवे पर कपड़ो से भरा एक ट्रक लूटने की वारदात को अंजाम दिया ।
5.  करीब 10 दिन पहले दिल्ली के अलीपुर में हाइवे पर कंबल से भरा एक ट्रक लूटने की वारदात को अंजाम दिया ।

Comments