Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


ग्रामीण भ्रमण कार्यक्रम के तहत एसपी लोकेंद्र सिंह ने चुलकाना गांव में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 2, 2025 Tags: , , , , ,

-अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं का निवारण करने के दिए निर्देश

-युवा नशे से दूर रहकर पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भविष्य बनाए

BOL PANIPAT : 02 जनवरी 2025, पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस ने गांव भ्रमण कार्यक्रम के तहत अधिकारियों के साथ वीरवार को चुलकाना गांव में पहुंच कर चुलकाना धाम श्याम बाबा मंदिर परिसर में ग्रामीणों से बातचीत की। ग्रामीणों से गांव की सुरक्षा व पुलिस से संबंधित समस्याओं के बारे में पूछा और उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। इससे पूर्व पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने श्याम बाबा मंदिर परिसर में श्याम बाबा के दर्शन किए और वहां पर माथा टेका। श्याम बाबा मंदिर समिति की ओर से पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह का स्वागत कर उन्हें प्रसाद भी वितरित किया गया।
पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस ने इस दौरान मौजूद ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस का प्रयास है कि पुलिस व आमजन में दूरी न रहकर आपसी समन्वय रहें। सरकार द्वारा नशे के विरुद्ध मुहिम चलाई गई हैं और सभी चाहते है कि हमारा राज्य हरियाणा नशे से मुक्त हो।
हम सब की ये नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि हम सब नशे से दूर रहे और दूसरों को भी इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करे। पुलिस नशा करने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनका सिविल अस्पताल के डी एडिक्शन सेंटर में इलाज भी करवाया जा रहा है। इसके साथ युवाओं के लिए खेल प्रतियोगिता आयोजित करवाई जा रही है। ताकि वे अपनी उर्जा का सहि दिशा में प्रयोग करें। नशे पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रयासरत है। गांव में किसी भी नागरिक को नशा तस्करी के बारे में सूचना मिले तो तुरंत पुलिस कंट्रोल में सूचित करे। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा।

पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने कहा कि गांव की कोई भी समस्या हो पुलिस व सिविल प्रशासन को बताए। पुलिस व सिविल प्रशासन हमेशा आपके साथ है।
पुलिस की प्राथमिकता है कि गांव में शांति का माहौल बना रहे और आम जनता में सुरक्षा की भावना बनी रहे। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि गांव में किसी भी प्रकार की गुटबाज़ी से दूर रहें। युवा वर्ग पढ़ाई व खेलों में रुचि लेकर अपने गांव व अपने माता पिता का नाम रोशन करें।

पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने इस दौरान ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करते अधिकारियों को गांव के अड्डा पर पुलिस की गश्त बढाने व शराब पीकर हुड़दंग बाज़ी करने वालों पर सख़्त प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही बुलेट बाइक से पटाखे बजा हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के सख़्त निर्देश दिए।

इस दौरान एसडीएम समालखा अमित कुमार, डीएसपी समालखा नरेंद्र कादियान, एसएचओ समालखा इंस्पेक्टर कैलाश, सरपंच सतीश, मंदिर प्रधान रोशल लाल छौक्कर, ग्रामीण शेखपाल, राजकुमार, बल्ली व टोनी इत्यादी मौजूद रहें।

Comments