शराब पीकर सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग बाजी करते पाए जाने पर तीन युवक काबू।
BOL PANIPAT : 09 फरवरी 2022, शराब पीकर सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग बाजी करते पाए जाने पर तीन युवक काबू। थाना पुराना आधौगिक प्रभारी इंस्पेक्टर बलराज ने बताया पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब की तस्करी, जूआ, सट्टा खाईवाली सहित अन्य अपराधिक वारदातों में संलिप्त व शराब पीकर सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग बाजी करने वाले आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। अभियान के तहत मंगलवार को थाना पुराना औधोगिक पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान असंध रोड के नजदीक नहर बाइपास पर शराब पीकर हुडदंग बाजी कर रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपी शराब पीकर सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग बाजी कर रहे थे। तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना पुराना आधोगिक में एक्साइज एक्ट व भा.द.स की धारा 160 के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाही अमल में लाई गई।
उन्होने बताया थाना पुराना औधोगिक पुलिस की एक टीम मंगलवार को गश्त के दौरान असंध रोड पर नहर पुल के पास मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को नहर बाइपास पर गाड़ियो की कतार खड़ी दिखाई दी। पुलिस टीम ने पास जाकर देखा तो तीन युवक शराब पीकर बाइपास पर हुड़दंग बाजी कर रहे थे। पुलिस टीम ने तीनो युवको को काबू कर पुछताछ की तो आरोपियों की पहचान सतीश पुत्र लहणा सिंह व सुनील पुत्र सुरेंद्र निवासी बिंझोल व विकाश पुत्र सत्यवान निवासी समालखा पानीपत के रूप में हुई। आरोपियों के खिलाफ थाना पुराना औधोगिक में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाही अमल में लाई गई।

Comments