टैंकर चालक से चोरी का एथेनॉल खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार।
BOL PANIPAT : 24 अप्रैल 2025 , सीआईए थ्री पुलिस टीम ने टैंकर चालक से चोरी का 4200 लीटर एथेनॉल खरीदने वाले आरोपी को सोमवार देर शाम को रिफाइनरी के नजदीक गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान राजू निवासी कोहंड करनाल के रूप में हुई।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि थाना सदर में पंजाब के गांव बूटा सिंह वाला निवासी बलबीर पुत्र राजा सिंह ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि उसकी आजाद टैंकर कंपनी बनूर के नाम से कंपनी हैं। उसकी कंपनी में यूपी के रामपुर की सिविल लाइन निवासी जसवंत यादव पुत्र सोमपाल यादव बतौर चालक कार्यरत था। 9 जनवरी को जसवंत सिंह करनाल के जुंडला गांव स्थित एचएलपीएल कंपनी से 34 हजार लीटर एथोनॉल भरकर पानीपत रिफाइनरी में गया था। वहा एथोनॉल का माप हुआ तो 4200 लीटर कम पाया गया। इसके बाद जसवंत टैंकर को छोड़कर फरार हो गया। जसवंत के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। थाना सदर में बलबीर की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि सीआईए थ्री पुलिस टीम ने बीती 15 अप्रैल को अरोपी टैंकर चालक जसवंत को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने टैंकर से चोरी किया 4200 लीटर एथेनॉल कोहंड निवासी राजू पुत्र विनोद को बेचने बारे स्वीकारा था। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया था कि राजू ने उससे चोरी का एथेनॉल खरीकर 15 हजार रूपए नगद दिये थे और बाकी पैसों की उधार की थी। आरोपी जसवंत ने चोरी का एथेनॉल बेचकर हासिल की नगदी में से ज्यादातर पैसे खर्च कर दिए थे। पुलिस ने आरोपी जतवंत के कब्जे से बचे 3500 रूपए बरामद कर पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश जेल दिया था और आरोपी राजू की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
सीआईए थ्री पुलिस टीम ने बुधवार को मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर आरोपी राजू को रिफाइनरी के नजदीक गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने चालक जसवंत से चोरी का एथेनॉल खरीदने बारे स्वीकारा। आरोपी राजू को वीरवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही वारदात में प्रयक्त पिकअप गाड़ी व खरीदा चोरीशुदा एथेनॉल बरामद करने का प्रयास करेंगी।

Comments