अवैध शराब तस्करी मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 15 मार्च 2024, थाना किला पुलिस टीम ने वार्ड नंबर 10 में अवैध शराब तस्करी मामले में दूसरे आरोपी को सैनी कॉलोनी में माटा चौक से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान धर्मबीर निवासी रानी महल के रूप में हुई।
थाना किला प्रभारी सब इंस्पेक्टर महाबीर सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी धर्मबीर ने मामले में पहले पकड़े जा चुके अपने साथी आरोपी कर्ण के साथ मिलकर शराब तस्करी की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसकी बेल हो गई।
थाना किला प्रभारी सब इंस्पेक्टर महाबीर सिंह ने बताया कि थाना किला पुलिस ने 28 दिसम्बर 2023 को वार्ड नंबर 10 में रामायणी चौक के नजदीक धर्मबीर के मकान से अवैध शराब सहित आरोपी कर्ण पुत्र राजबीर निवासी वाल्मीकी मोहल्ला को गिरफ्तार किया था। मौके से 3 बोतल देसी शराब व 4 बोतल, 25 अध्धे, 2 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब व 5 बोतल बीयर बरामद की थी।
सब इंस्पेक्टर महाबीर सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी कर्ण ने पुलिस को बताया था कि वह मकान मालिक धर्मबीर के साथ मिलकर मकान व कॉलोनी में अवैध रूप से शराब बेचने का काम करता है। पुलिस ने बरामद अवैध शराब को कब्जा पुलिस में लेकर थाना किला में एक्साइज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपी कर्ण को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद आरोपी धर्मबीर की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments