Wednesday, July 22, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी के जेवरात खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 19, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 19 अप्रैल 2025, सीआईए थ्री पुलिस टीम ने सैनी कॉलोनी में सूने मकान का ताला तोड़कर सोने, चांदी के जेवरात चोरी करने वाले गिरोह के आरोपी से जेवरात खरीदने वाले आरोपी को शुक्रवार देर शाम मिली गुप्त सूचना पर दबिश देर चौटाला रोड पर पावर हाउस के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नजर मोहमद निवासी दरबार खुर्द तीतरवाडा चुंगी शामली यूपी के रूप में हुई।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मामले में गिरफ्तार हो चुके राज कॉलोनी निवासी आरोपी सन्नी गंगोइया से चोरीशुदा सोने की दो अंगूठी व कड़े खरीदने बारे स्वीकारा। आरोपी नजर मोहम्मद को शनिवार को माननीय न्यायायल में पेश किया जहा से उसे 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने साथ ही खरीदे सोने के जेवरात बरामद करने का प्रयास करेंगी।

प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके आरोपी सन्नी गंगोइया निवासी राज कॉलोनी व नवाब निवासी कृष्णा गार्डन कॉलोनी सेक्टर 25 के कब्जे से 35 हजार रूपए, 10 चांदी के सिक्के व 2 सोने की अंगूठी बरामद कर और चोरीशुदा जेवरात में से चांदी खरीदने वाले आरोपी सुनार सिद्धनाथ के कब्जे से पिंघली हुई 976 ग्राम चांदी बरामद कर पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।
पूछताछ में आरोपी सन्नी गंगोइया ने चोरीशुदा जेवरात में से सोने की दो अंगूठी व कड़े यूपी के शामली के दरबार खुर्द निवासी नजर मोहम्मद को बेचने बारे स्वीकारा था।

यह है मामला

थाना किला में सैनी कॉलोनी निवासी कैलाश पुत्र बनारसी ने शिकायत देकर बताया था कि वह 1 मार्च 2024 को घर पर ताला लगाकर परिवार सहित यूपी के बागपत में रिश्तेदारी में शादी में गया था। शादी से वापिस घर आए तो मैन गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी को चेक किया तो सोने के 2 सेट गले के, 4 अंगूठी, 2 कड़े, 1 नथ, 2 टीके, 7 जोड़ी टॉपस, 1 तिलक, 1 लोंग व चांदी का 1 नारियल, 1 तागड़ी, 9 जोड़ी पायल, 18 सिक्के, 20 जोड़ी चुटकी, 1 जूड़ा व 2 हथफुल नही मिले। अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर उक्त सोने चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। कैलाश की शिकायत पर थाना किला में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments