चोरी का वाहन खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार. चोरीशुदा टेंपो बरामद
BOL PANIPAT: 14 जुलाई 2023 , एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस की टीम ने चोरी का वाहन खरीदने वाले आरोपी को फतेहाबाद की जाखल मंडी से गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से पानीपत की संजय कॉलोनी से चोरी हुआ टेंपो बरामद किया। आरोपी की पहचान गुरमीत पुत्र बलदेव निवासी उदयपुर जाखल मंडी फतेहाबाद के रूप में हुई।
एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि थाना माडल टाउन में दीपक पुत्र प्रेम निवासी गांव लाखू बुआना ने शिकायत देकर बताया था कि उसने अपना टेंपो 8 जुलाई की रात संजय कॉलोनी में अपने ताउ के घर के सामने गली में खड़ा किया था। सुबह उठकर देखा तो टेंपो नही मिला। अज्ञात चोर रात के समय टेंपो चोरी कर ले गए। शिकायत पर थाना माडल टाउन में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।
सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि एंटी व्हीकल थेप्ट टीम को संजय कॉलोनी से चोरी हुआ टेंपो फतेहाबाद की जाखल मंडी में एक युवक के पास होने बारे गुप्त सूचना मिली। पुलिस टीम ने वीरवार देर शाम जाखल मंडी में दंबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान गुरमीत उर्फ फोजी पुत्र बलदेव निवासी उदयपुर जाखल मंडी फतेहाबाद के रूप में बताई। टेंपो बारे पूछताछ करने पर आरोपी ने चोरीशुदा टेंपो अपने जानकार टोहाना निवासी अमरजीत से 70 हजार रूपए में खरीदने बारे स्वीकारा। आरोपी गुरमीत ने 30 हजार रूपए आरोपी अमरजीत को नकद दिए थे बाकी 40 हजार रूपए की उधार की थी। आरोपी गुरमीत फतेहाबाद की जाखल मंडी में आरओ वाटर सप्लाई का काम करता है। चोरीशुदा टेंपो वाटर सप्लाई के काम में प्रयोग करना था।
सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि आरोपी गुरमीत उर्फ फोजी के कब्जे से चोरीशुदा टेंपो बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी अमरजीत के ठीकानों का पता लगा काबू करने के लिए शुक्रवार को आरोपी गुरमीत को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।

Comments