बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार. चोरी की दो बाइक बरामद.
BOL PANIPAT : 20 अप्रैल 2022, बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी की दो बाइक बरामद. बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की 2 बाइक बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान राकेश पुत्र राजेंद्र निवासी गोली असंध करनाल के रूप में हुई। पुलिस पुछताछ में खुलाशा हुआ आरोपी नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसो की जरूरत पड़ी तो आरोपी ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी मंगलवार की साय चोरी की बाइक को बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश में सैक्टर 25 में घूम रहा था। गिरफ्तार आरोपी राकेश के कब्जे से चोरी की दो बाइक बरामद कर पुलिस ने आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से आरोपी को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने उनकी टीम मंगलवार को गश्त के दौरान मित्तल मैगा माल के पास मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली की सैक्टर-25 में हनुमान चौक के पास स्पलेंडर बाइक सवार संद्विगध किस्म का एक युवक किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर आरोपी युवक को काबू कर गहनता से पुछताछ की तो आरोपी ने अपनी पहचान राकेश पुत्र राजेंद्र निवासी गोली असंध करनाल के रूप में बताते हुए उक्त स्पलेंडर बाइक जनवरी में गोहाना रोड पर मार्केट में एक गली से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में सुरेंद्र पुत्र लख्मी राम निवासी डिकाडला समालखा पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। इंस्पेक्टर अंकित ने बताया अन्य वारदातों बारे गहनता से पुछताछ करने पर आरोपी राकेश ने उक्त वारदात के अतिरिक्त 3/4 दिन पहले नशे की हालत में एक अन्य स्पलेंडर बाइक थाना शहर क्षेत्र से चोरी करने बारे स्वीकारा। आरोपी की राकेश की निशानदेही पर चोरी की उक्त बाइक बरामद कर बाइक के मालिक की पहचान न होने पर पुलिस ने उक्त बाइक को 102 सीआरपीसी के तहत कब्जा पुलिस में लिया।

Comments