बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार. चोरी की दो बाइक बरामद.
BOL PANIPAT : 19 जून 2022, सीआईए-थ्री पुलिस की टीम ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से चोरी की दो बाइक बरामद की है। आरोपी की पहचान शंकर पुत्र बलवान निवासी पहलवान चौक कुटानी रोड पानीपत के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी से खुलासा हुआ वह नशा करने का आदि है, नशे की लत पूरी करने के लिए पैसो की जरूरत पड़ी तो उसने बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया। पुलिस टीम ने आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
सीआईए-थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया उनकी एक टीम शनिवार की सायँ गश्त के दौरान सनौली रोड पर मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली की सैक्टर 24 में उग्राखेड़ी रोड पर बाइक सवार संदिग्ध किस्म का युवक किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर बाइक सवार युवक को काबू कर गहनता से पुछताछ की तो आरोपी ने अपनी पहचान शंकर पुत्र बलवान निवासी पहलवान चौक कुटानी रोड पानीपत के रूप में बताते हुए उक्त बाइक एक महीना पहले छोटूराम चौक के नजदीक एक मकान से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे 18 मई थाना किला में नईम पुत्र अब्दुल निवासी छोटु राम चौक पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
इंस्पेक्टर अंकित ने बताया बाइक चोरी की अन्य वारदातों बारे गहनता से पुछताछ करने पर आरोपी ने मार्च में देशराज कॉलोनी में घर के बाहर से एक अपाचे बाइक चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना तहसील कैंप में 11 मार्च को नेहा पत्नी मनीष निवासी देशराज कॉलोनी पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की उक्त बाइक बरामद की गई।
इंस्पेक्टर अंकित ने बताया पुलिस पूछताछ में आरोपी से खुलासा हुआ वह ट्रक पर ड्राइवरी करता है। कुछ समय पहले उसको नशे की लत लग गई। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो उसने बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया।

Comments