Thursday, October 22, 2026
Newspaper and Magzine


बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार. चोरी की दो बाइक बरामद

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 13, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 13 जुलाई 2022, सीआईए-थ्री पुलिस की टीम ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से चोरी की दो बाइक बरामद की हैं। आरोपी की पहचान आसिफ पुत्र सईद हसन निवासी वार्ड 12 सैनी कॉलोनी पानीपत के रूप में हुई।

सीआईए-थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया उनकी एक टीम मंगलवार सायँ गश्त के दौरान सनौली रोड पर मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म का एक युवक सीडी डिलक्स बाइक पर सवार होकर काबुली बाग मस्जिद की और से गंदा नाला पटड़ी के रास्ते छोटू राम चौक से होते हुए यूपी की तरफ जाएगा। उक्त बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत छोटू राम चौक पर नाकाबंदी कर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात सीडी डिलक्स बाइक सवार एक संदिग्ध किस्म का युवक गंदा नाला पटड़ी की और से आया। पुलिस टीम ने बाइक सवार युवक को नाके पर रोक कर प्रारंम्भिक पूछताछ की तो युवक ने अपनी पहचान आसिफ पुत्र सईद हसन निवासी वार्ड 12 सैनी कॉलोनी पानीपत के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर आरोपी युवक बहाने बाजी करने लगा। पुलिस टीम ने गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने उक्त बाइक एक दिन पहले कोर्ट परिसर पार्किंग से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना शहर में सुरेश पुत्र चंद्र निवासी आसन कला पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया बाइक चोरी की अन्य वारदातों बारे गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने एक अन्य स्पलेंडर बाइक जनवरी 2021 में गीता कॉलोनी में गली से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदातों बारे थाना किला में राहुल पुत्र ओमप्रकाश निवासी गीता कॉलोनी पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। आरोपी ने चोरीशुदा उक्त स्पलेंडर बाइक को एक दिन पहले पेट्रोल खत्म होने पर स्काईलार्क के सामने फ्लाई ओवर पुल के नीचे छोड़ दिया था। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की उक्त बाइक की गई।

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया पूछताछ में आरोपी आसिफ से खुलाशा हुआ वह नशा करने का आदि है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो उसने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देना शुरू कर दिया। आरोपी आसिफ के कब्जे से चोरी की दो बाइक बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments