Tuesday, May 26, 2026
Newspaper and Magzine


ट्रांसपोर्टर पर पिस्तौल से जानलेवा हमला करने की वारदात में शामिल आठवां आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 19, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 19 फरवरी : महराणा गांव में ट्रांसपोर्टर सी सुब्रहमणियम पर पिस्तौल से जांनलेवा हमला करने की वारदात शामिल आठवें आरोपी को सीआईए वन पुलिस टीम ने बुधवार शाम को पानीपत रोहतक बाइपास पर बुड़शाम मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान रोहतक के सीसर खास गांव निवासी साहिल के रूप में हुई है।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके प्रिंस व एक नाबालिग साथी आरोपी को 24 जनवरी को वारदात के लिए स्कार्पियों गाड़ी से डाहर गांव में सुनील उर्फ शीलू के ऑफिस पर छोड़कर गया था और वारदात के बाद प्रिंस, सुनील उर्फ गुंडा व नाबालिग साथी आरोपी को लेकर गया था। पुलिस ने वीरवार को आरोपी साहिल को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही वारदात में प्रयुक्त स्कॉर्पियों गाड़ी बरामद करने का प्रयास करेगी।

प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि मामले में पहले एक नाबालिग सहित 7 आरोपियों सुनील उर्फ गुंडा, प्रिंस, सुमित, अंकित, टिंकू व सुनील उर्फ शीलू को गिरफ्तार कर नाबालिग को जुवेनाइल कोर्ट में पेश कर बाल सुधार गृह व आरोपी सुनील उर्फ गुंडा, प्रिंस, सुमित, अंकित, टिंकू को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा चुका है। आरोपी सुनील उर्फ शीलू से 8 दिन के पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ की जा रही है।

यह है मामला

थाना माडल टाउन में पन्ना पट्टी त्ररिची तमिलनाडू हाल सेक्टर 12 निवासी मोहन पुत्र करतमणि ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अन्ना डोसा पर बतौर मैनेजर काम करता है। उसके ताऊ का लड़का सुब्रहमणियम पुत्र चिन्नापन निवासी एल्डिगो ने महराणा गांव मे नायरा पेट्रोल पंप के पास ट्रांसपोर्ट का ऑफ़िस किया हुआ है। 24 जनवरी की शाम करीब 4:30 बजे सुब्रहमणियम ऑफ़िस में बैठा था। तभी एक लड़का बाइक पर व दो लड़के पैदल वहा आए और सुब्रहमणियम को बाहर बुलाकर बातचीत के लिए एक साइड में लेकर गए। आरोपियों ने जांन से मारने के लिए सुब्रहमणियम को एक गोली माथे में व दो गोली पेट में मारी। उसको शक है आरोपियों ने किसी रंजिश के चलते सुब्रहमणियम पर पिस्तौल से जानलेवा हमला किया है। पुलिस ने मोहन की शिकायत पर थाना माडल टाउन में अभियोग दर्ज कर आरोपियों की पहचान व धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments