Wednesday, September 9, 2026
Newspaper and Magzine


जगदीश नगर में मकान खाली करने को लेकर झगड़े में पुलिस ने लिया तुरंत संज्ञान

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 9, 2026 Tags: , , , , ,

पीड़ित पक्ष की तरफ से शिकायत से पहले ही पुलिस ने जांच की शुरू

मकान खाली करने को लेकर दो पक्षों में हुआ था झगड़ा

BOL PANIPAT : 09 सितंबर , पानीपत पुलिस ने किला थाना क्षेत्र के अंतर्गत जगदीश नगर में मकान खाली करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट और वीडियो वायरल के मामले में त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच की। प्रारंभिक जांच में एक व्यक्ति घायल मिला है। उनकी तरफ से अभी कोई शिकायत नहीं मिली है।

थाना किला प्रभारी इंस्पेक्टर दीवान सिंह ने बताया कि जगदीश नगर में मकान खाली करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी। डायल 112 पर सूचना मिलते पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची थी। बाद में इसका एक वीडियों भी वायरल हुआ था।
मामले में घायल एक व्यक्ति को नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया था। अस्पताल से रूका मिलने पर अनुसंधानकर्ता अधिकारी कार्रवाई के लिए अस्पताल पहुंच गया था। मामले में पीड़ित की तरफ से अभी कोई शिकायत पुलिस को नहीं दी गई है। पुलिस ने अपने स्तर पर मामले की जांच की। प्रारंभिक जांच में सामने में आया कि दूसरे पक्ष ने घायल व्यक्ति की मां नूरजहां से 2024 में मकान खरीदा था। उन्होंने मकान महिला और उनके परिवार को ही किराये पर दे दिया था। वे अब मकान खाली नहीं कर रहे थे। इस पर दोनों पक्षों का विवाद था। पुलिस मामले की गहनता के जांच कर रही है और मामले में शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Comments


Leave a Reply