Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार. वारदात में प्रयुक्त तलवार बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 30, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 30 मई 2024, थाना पुराना औद्योगिक पुलिस ने गोपाल कॉलोनी में जन्मदिन पार्टी कर रहे युवकों पर तलवार से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को बुधवार को गोपाल कॉलोनी से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान दीपक पुत्र सोमदत निवासी गोपाल कॉलोनी के रूप में हुई।
थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन ने बताया कि पुलिस ने आरोपी दीपक के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त तलवार बरामद कर पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन ने बताया कि थाना पुराना औद्योगिक में गोपाल कॉलोनी निवासी राहुल पुत्र बिरजू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 26 मई को देर शाम वह गोपाल कॉलोनी में दोस्त राहुल, विकास, दीपक व मदनराम के साथ मिलकर दोस्त का जन्मदिन मना रहे थे। तभी कॉलोनी निवासी दीपक पुत्र सोमदत वहा पर आया और दोस्त दीपक की पसली में बर्फ तोड़ने वाले सुआ से वार कर मौके से भाग गया। दोस्त दीपक को वह इलाज के लिए सिविल हस्पताल लेकर गए। कुछ देर बाद आरोपी दीपक दौबारा से तलवार लेकर आया और उन सभी पर हमला कर दिया। आरोपी ने उसको सिर में राहुल को सिर, कमर व बाजू पर विकास को कमर व हाथ पर वार किये। उन्होंने बचाव के लिए आवाज लगाई, आसपास के लोगों को इक्कठा होते देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। राहुल की शिकायत पर थाना पुराना औद्योगिक में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments