Tuesday, January 13, 2026
Newspaper and Magzine


सट्टा खाईवाली करते एक आरोपी गिरफ्तार. दाव पर लगी 41250 रूपए की नगदी बरामद

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 21, 2022 Tags: , , , , ,

21 जुलाई 2022, सीआईए-टू पुलिस की टीम ने सलारगंज गेट के पास सट्टा खाईवाली कर रहे एक युवक को दाव पर लगी 41250 रूपए की नगदी सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान लक्ष्य पुत्र देवेंद्र निवासी देव नगर कालोनी पानीपत के रूप में हुई।

सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया वीरवार को उनकी एक टीम गश्त के दौरान बस अड्डे के पास मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि सलारगंज गेट के पास एक युवक अवैध सट्टा रूप से खाईवाली कर रहा है। सूचना को पुख्ता मानकर पुलिस टीम तुरंत मौक पर पहुंची और आड में छुपकर टीम में तैनात सिपाही उमेद को बोगस ग्राहक बनाकर आरोपी युवक के पास भेजा। सिपाही उमेद द्वारा इशारा करते ही पुलिस टीम ने दबिस देकर सट्टा खाइवाली कर रहे अरोपी युवक को काबू किया। मौके पर आरोपी कब्जे से सट्टे के नंबरों की पर्ची, पेन व दाव पर लगी 41250 रूपए बरामद किये। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान लक्ष्य पुत्र देवेंद्र निवासी देव नगर कालोनी पानीपत के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ थाना शहर में गेम्बलिग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाही अमल में लाई गई।

Comments