बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार. चोरीशुदा 3 बाइक बरामद.
नई नई बाइक चलाने के शौक ने बनाया चोर
BOL PANIPAT:12 मई 2023 , पुलिस की एंटी व्हीकल थेप्ट की टीम ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को काबू कर उसके कब्जे से चोरी की 3 बाइक बरामद की है। आरोपी की पहचान विकाश पुत्र नगीना निवासी देईशान आजमगढ़ यूपी हाल किरायेदार एनएचबीसी सेक्टर 11/12 पानीपत के रूप में हुई।

एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि आरोपी से की गई पूछताछ में सामने आया कि आरोपी को नई नई बाइक चलाने का शौक था। इस शौक को पूरा करने के लिए आरोपी ने गत तीन महीनें में बाइक चोरी की 3 वारदातों को अंजाम दिया। आरोपी पानीपत में विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी कर एनएचबीसी सेक्टर 11/12 में किराये के घर में छुपाकर खड़ी कर देता था। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की कुल 3 बाइक बरामद कर पूछताछ के बाद पुलिस टीम ने आरोपी विकाश को शुक्रवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
एंटी व्हीकल थेप्ट की टीम को गश्त के दौरान वीरवार साय गुप्त सूचना मिली थी की संदिग्ध किस्म का एक युवक सीडी होंडा बाइक पर शिव चौक के पास घूम रहा है। बाइक चोरी की होने की संभावना है। टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान विकाश पुत्र नगीना निवासी देईशान आजमगढ़ यूपी हाल किरायेदार एनएचबीसी सेक्टर 11/12 पानीपत के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने उक्त बाइक गत फरवरी महीने में मित्तल मैगा माल के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना चांदनी बाग में गुरजीत निवासी वधावाराम कॉलोनी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने जिला में अलग अलग स्थान से दो अन्य बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
बाइक चोरी की निम्न वारदातों का खुलासा व चोरीशुदा बाइक बरामद;
- आरोपी ने 24 फरवरी को मित्तल मैगा माल के बाहर से वधावाराम कॉलोनी निवासी गुरजीत पुत्र महेंद्र की सीडी होंडा बाइक चोरी की। थाना चांदनी बाग में गुरजीत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
- आरोपी ने 12 मार्च को एमजेआर चौक के पास स्थित पार्क के बाहर से मंजीत पुत्र प्रकाश निवासी मधुबनी बिहार हाल किरायेदार सेक्टर 12 पानीपत की प्लसर बाइक चोरी की। थाना चांदनी बाग में मंजीत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
इसके अतिरिक्त आरोपी ने एक स्पलेंडर बाइक चोरी की। पुलिस टीम ने बाइक के मालिक की पहचान ना होने पर बरामद चोरीशुदा बाइक को 102 सीआरपीसी के तहत कब्जा पुलिस में लिया।

Comments