Friday, October 23, 2026
Newspaper and Magzine


ऑपरेशन ट्रेक डाउन के तहत कार्रवाई. किसान व पुलिस पर फायरिंग करने मामले में हथियार बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 16, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 16 नवंबर 2025, पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में ऑपरेशन ट्रेक डाउन के तहत कार्रवाई करते हुए सीआईए थ्री पुलिस की टीम ने रिसपुर गांव के खेतों में किसान व पुलिस पर फायरिंग करने मामले में हथियार बेचने वाले आरोपी को शनिवार शाम को बापौली रोड पर निंबरी मोड़ से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान यूपी के शामली जिले के अलीपुर गांव निवासी कौशर उर्फ भूरा के रूप में हुई है।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पूछताछ में आरोपी कौशर उर्फ भूरा ने मामले में पहले गिरफ्तार को चुके यूपी के शामली जिले के तितरवाडा गांव निवासी जुनैद को 1 देसी पिस्तौल व 2 रौंद 5 हजार रूपए में व मवी गांव निवासी दीपक को 2 देसी पिस्तौल व 2 रौंद 10 हजार रूपए में बेचने बारे स्वीकारा।
आरोपी ने अवैध हथियार बेचकर हासिल की नगदी खाने-पीने में खर्च कर दी। पुलिस ने रविवार को पूछताछ के बाद आरोपी कौशर उर्फ भूरा को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पुलिस इस मामले में पहले 2 नाबालिग सहित 12 आरोपियों को पकड़ चुकी है।
इनके पास से 6 देसी पिस्तौल, 12 रौंद, 1 स्कार्पियों गाड़ी, 1 बाइक व 3 डंडे बरामद कर नाबालिग आरोपियों को जुवेनाइल कोर्ट में पेश कर बाल सुधार गृह व आरोपी जुनैद, उवेश, निर्मला, आसिफ, रिजवान, दीपक, शाबिर, सादिक, जुनैद व कासिम उर्फ लाला को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा चुका है।

यह है मामला

थाना सनौली में रिसालू निवासी नरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनकी रिसपुर गांव में 11 एकड़ जमीन है। वर्ष 2011 से जमीन पर उनका कब्जा है। खेत में पनीरी लगा रखी थी। 16 जून को वह खेत में काम कर रहे थे। तभी यूपी के मोई गांव के रमेश, रामरत्न, गुरदीप, दीपक, राजेश, अमित अपने साथ 20-25 अन्य युवकों को लेकर खेत में आए। सभी हथियारों व लाठी डंडों से लैस होकर ट्रैक्टर, स्कार्पियों व बाइकों पर सवार होकर आए और उनके खेत की जुताई करने लगे। उनके विरोध करने पर मारपीट की।
उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस तुंरत मौके पर पहुंची। आरोपियों ने उन पर व पुलिस पर फायारिंग कर दी और जांन से मारने की धमकी देकर हथियारों को लहराते हुए मौके से फरार हो गए। शिकायत पर थाना सनौली में बीएनएस की धारा 190,191(3), 115(2), 329(3), 109(1), 351(3) व आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments