Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 14, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 14 अप्रैल 2023, सीआईए वन की टीम ने आयकर भवन रोड पर एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सोमेश अली पुत्र जफोर अली निवासी सिकतर्य पथेर बरपेटा असम हाल किरायेदार कुंडली सोनीपत के रूप में हुई।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम वीरवार को गश्त के दौरान सेक्टर 6 के नजदीक आयकर भवन रोड पर मौजूद थी। पुलिस टीम को इसी दौरान सेक्टर 6 फाटक की और से संदिग्ध किस्म का एक युवक पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर वापिस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्पराता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही आरोपी युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान सोमेश अली पुत्र जफोर अली निवासी सिकतर्य पथेर बरपेटा असम हाल किरायेदार कुंडली सोनीपत के रूप में बताई। पुलिस टीम ने शक के आधार पर तलाशी ली तो आरोपी की पहनी हुई लोयर की जेब से एक अवैध देसी पिस्तौल 315 बोर बरामद हुआ। देसी पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड पाया गया।

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि आरोपी सोमेश अली के खिलाफ थाना शहर में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की तो आरोपी ने बताया वह उक्त देसी पिस्तौल को करीब दो साल पहले यूपी के कैराना से राह चलते एक रेहड़ी वाले से 2 हजार रूपए में खरीदकर लाया था। पैसों की कमी होने के कारण वह वीरवार को उक्त देसी पिस्तौल को बेचने के लिए सोनीपत कुंडली से पानीपत आया था और सेक्टर 6 रेलवे फाटक के पास ग्राहक की फिराक में घूम रहा था। पुलिस टीम ने उसे अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार कर लिया। गहनता से पूछताछ करने के बाद पुलिस टीम ने आरोपी सोमेश अली को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments